×

CBSE 10th Result 2022: 10वीं के रिजल्ट में भी त्रिवेंद्रम जोन ही रहा टॉप पर, गुवाहाटी सबसे नीचे

CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई ने आज 10वीं के रिजल्ट जारी किये हैं। त्रिवेंद्रम जोन 10वीं के परिणामों में भी अव्वल रहा। पटना रीजन का रिजल्ट जहां 97.65% रहा, वहीं प्रयागराज रीजन का रिजल्ट 94.74 फीसदी है।

aman
Written By aman
Published on: 22 July 2022 11:08 AM GMT
ISC 12th Result 2022
X

ISC 12th Result 2022

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने शुक्रवार (22 जुलाई 2022) की दोपहर 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए। 10वीं के परिणाम इच्छुक छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट कर देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड ने आज ही 12वीं के रिजल्ट भी जारी किए थे। जिसमें त्रिवेंद्रम रीजन टॉप पर रहा था। और अब 10वीं क्लास के रिजल्ट मामले में भी त्रिवेंद्रम जोन ही अव्वल रहा है। 10वीं के परीक्षा परिणामों में गुवाहाटी जोन अंतिम पायदान पर है।

CBSE 10th Result 2022: 90% से ऊपर अंक वालों की भरमार

सीबीएसई की ओर से जारी 10वीं के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वालों की भरमार है। इस बार 64908 स्टूडेंट्स ने 95 या उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 236993 (11.32 फीसद) स्टूडेंट्स ने 90 या उससे अधिक अंक हासिल किए।

CBSE 10th Result 2022 :देखते हैं कौन सा जोन किस स्थान पर है।

- त्रिवेंद्रम (Trivandrum) - 99.68%

- बेंगलुरु (Bangalore) - 99.22%

- चेन्नई (Chennai) - 98.97%

- अजमेर (Ajmer) - 98.14%

- पटना (Patna) - 97.65%

- पुणे (Pune) - 97.41%

- भुवनेश्वर (Bhubaneswar) - 96.46%

- पंचकुला (Panchkula) - 96.33%

- नोएडा (Noida) - 96.08%

- चंडीगढ़ (Chandigarh) - 95.38%

- प्रयागराज (Prayagraj) - 94.74%

- देहरादून (Dehradun) - 93.43%

- भोपाल (Bhopal) - 93.33%

- दिल्ली पूर्व (Delhi East) - 86.96%

- दिल्ली वेस्ट (Delhi West) - 85.94%

- गुवाहाटी (Guwahati) - 82.23%

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story