×

CBSE 10th Result 2022 : सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियां रहीं आगे, कुल 94.40% स्टूडेंट पास

CBSE 10th Result 2022 : सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। आज सुबह ही बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी किए थे। अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in पर देखें।

aman
Written By aman
Published on: 22 July 2022 9:15 AM GMT (Updated on: 22 July 2022 11:03 AM GMT)
cbse 10th result 2022 term 2 declared students check results on cbseresults nic in live updates
X

CBSE 10th Result 2022

Click the Play button to listen to article

CBSE 10th Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) या CBSE ने 10वीं कक्षा के Term- 2 बोर्ड के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए हैं। आज ही सीबीएसई ने 12वीं के नतीजों का ऐलान किया था। अतः जिन छात्रों ने CBSE 10th Term- 2 बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं, वो अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल कुल 94.40 प्रतिशत छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

यहां छात्रों को बता दें कि, अगर आप भी 10वीं के रिजल्ट्स देखना चाहते हैं तो सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। आप parikshasangam.cbse.gov.in के जरिए भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से आज सुबह ही 12वीं के नतीजे जारी किए गए थे। जिस तरह बीते वर्षों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट लिंक डिजिलॉकर ऐप (DigiLocker app) और वेबसाइट digilocker.gov.in पर जारी करता था, इस बार भी उपलब्ध है।

10वीं में भी लड़कियां अव्वल

सीबीएसई द्वारा आज जारी 10वीं के रिजल्ट में इस साल कुल पास प्रतिशत 94.40 रहा। 10वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार बाजी मारी। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किए। 10वीं में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 95.21 रहा। जबकि, लड़कों का उत्तीर्णता प्रतिशत 93.80 फीसदी रहा। इस एग्जाम में ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 90 फीसद रहा है। कुल मिलकर लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है।

CBSE 10th Result 2022: 1 लाख से अधिक छात्रों की आई कंपार्टमेंट

सीबीएसई बोर्ड ने आज जब 10वीं के रिजल्ट घोषित किए तो उनमें कईयों के कंपार्टमेंट आए हैं। cbse के 10वीं के साल 2022 रिजल्ट में 107689 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है।

CBSE 10th Result 2022 Declared ऐसे चेक और डाउनलोड करें रिजल्ट :

- सबसे पहले स्डूडेंट अपने स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें।

- अगर, आपके मोबाइल में नहीं है तो इसे आप प्ले स्टोर में जाकर 'डिजिलॉकर ऐप' डाउनलोड कर लें।

- अब, आप होम पेज पर 'साइन अप' लिंक को क्लिक करें।

- अब, आप अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, वैलिड मोबाइल नंबर तथा ईमेल एड्रेस, आधार नंबर व 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

- अब, आप यूजरनेम सेट करें।

- अकाउंट क्रिएट हो जाने के बाद 'CBSE Class 10 result 2022' लिंक पर क्लिक कर दें।

- अब, अपना रोल नंबर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

- अब, आपके सामने रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

- इसे चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंट ले लें।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story