×

CBSE Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड एडमिट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Admit Card 2023: स्कूल अपने छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 8 Feb 2023 12:12 PM GMT
CBSE 2023 Admit Card
X

CBSE 2023 Admit Card (Photo: Social Media)

CBSE Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं,12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल अपने छात्रों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूलों के लिए परीक्षा संगम पोर्टल (parikshasangam.cbse.gov.in) पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और इसे सिर्फ स्कूल ही डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की फाइनल एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल, सीबीएसई हॉल टिकट में नाम, उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और पेपर विवरण शामिल हैं।

CBSE Admit Card 2023 स्कूल ऐसे करें डाउनलोड

स्कूल सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद परीक्षा संगम पोर्टल पर जाएं। फिर स्कूल सेक्शन में जाएं। अब प्री-एग्जाम एक्टिविटीज पर जाएं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और लॉगिन करने के लिए लिंक खोलें। अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद, जांच लें कि उसमें निम्नलिखित विवरण हैं:

  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि (केवल कक्षा 10 के लिए)
  • परीक्षा का नाम
  • उम्मीदवार का नाम
  • मां का नाम
  • पिता/अभिभावक का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • पीडब्ल्यूडी की श्रेणी
  • एडमिट कार्ड आईडी

परीक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें

सीबीएसई एडमिट कार्ड और अधिकृत स्टेशनरी समान के अलावा छात्रों को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहननी चाहिए और अपना स्कूल पहचान पत्र लाना चाहिए। उम्मीदवारों को केंद्र में मोबाइल फोन, जीपीएस, इलेक्ट्रॉनिक या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु नहीं लानी चाहिए। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर संबंधित निर्देशों को पढ़ना और उनका पालन करना चाहिए। बोर्ड ने आवेदकों से उदाहरण के लिए व्हाट्सएप, यूट्यूब, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहें फैलाने और किसी भी सामग्री को होस्ट करने से बचने का भी आग्रह किया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story