×

LoC पर पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Gagan D Mishra
Published on: 3 Dec 2017 1:02 PM GMT
LoC पर पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
X

जम्मू: भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुई। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर उकसावे के पुंछ जिले के खारी करमारा में सुबह 10.45 बजे भारतीय सीमा पर मोर्टार, स्वचालित व छोटे हथियारों से गोलाबारी और गोलीबारी की शुरूआत की। भारतीय सैनिकों ने इसका जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी अपरान्ह एक बजे तक जारी रही।

--आईएएनएस

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story