×

J&K: PAK ने पुंछ में किया सीजफायर उल्लंघन, 2 जवान शहीद, 2 घायल

aman
By aman
Published on: 6 Nov 2016 8:01 AM GMT
J&K: PAK ने पुंछ में किया सीजफायर उल्लंघन, 2 जवान शहीद, 2 घायल
X

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर गोलीबारी की है। पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सीमा पार से देर रात दो बजे से फायरिंग जारी है। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हुए, जबकि दो नागरिक घायल हुए हैं। सेना ने बताया है कि पुंछ में सीमा पार से घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम किया गया है।

चार जगहों पर बिना कारण गोलाबारी

पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने क्षेत्र में नागरिक और सुरक्षा इकाइयों को निशाना बनाकर चार स्थानों पर बिना कारणवश गोलाबारी शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'भारतीय सेना प्रभावी तरीके से इसका जवाब दे रही है। गोलाबारी अभी भी जारी है।'

दो दिन के बाद फिर अशांति

ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी है।

100 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन

गौरतलब है कि पीओके में आतंकवादी ठिकाने पर सेना के सर्जिकल हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 100 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जो अभी भी जारी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story