×

PM मोदी के मंत्री को बिहार में बाढ़ पीड़ितों ने बनाया बंधक, लेने गए थे जायजा

aman
By aman
Published on: 28 Aug 2016 11:27 AM GMT
PM मोदी के मंत्री को बिहार में बाढ़ पीड़ितों ने बनाया बंधक, लेने गए थे जायजा
X

पटना : केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को बिहार के वैशाली जिले में लोगों ने बंधक बना लिया। कुशवाहा वैशाली के महनार थाना के हसनपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने गए थे।

क्या है मामला ?

-मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जैसे ही हसनपुर पहुंचे, बाढ़ पीड़ितों ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।

-बाढ़ पीड़ित राहत नहीं मिलने से नाराज थे।

-इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया।

-इस दौरान कुशवाहा ने लोगों को लाख समझाया कि वे खुद बाढ़ पीड़ितों की समस्या से दुखी हैं इसीलिए उनके गांव पहुंचे हैं।

-लेकिन लोग उनकी किसी बात को सुनने को तैयार नहीं थे।

ये भी पढ़ें ...पीएम मोदी ने कहा- कश्मीर में हिंसा फैलाने वालों को देना होगा मासूम बच्चों को जबाव

क्या है लोगों की शिकायत ?

-स्थानीय लोगों का कहना है कि कई गांवों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है।

-बावजूद इसके कोई प्रशासनिक पदाधिकारी उनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं।

-दिखावे के लिए राहत सामग्री बांटी जा रही है।

-इस दौरान लोगों ने प्रशासन और सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। बाद में कुशवाहा आगे बढ़ पाए।

ये भी पढ़ें ...संघ प्रमुख जमीनी हकीकत की ले रहे थाह, हर मुद्दे पर रखी है पैनी नजर

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story