×

चक्रवात फोनी से हुए नुकसान का जायजा लेने ओडिशा पहुंचा केन्द्रीय दल

हाल ही में आए भीषण चक्रवात फोनी से ओडिशा को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए नौ सदस्यीय केन्द्रीय दल यहां पहुंच गया। अंतर मंत्रालयी दल की अगुवाई गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विवेक भारद्वाज कर रहे हैं।

Aditya Mishra
Published on: 13 May 2019 2:57 AM GMT
चक्रवात फोनी से हुए नुकसान का जायजा लेने ओडिशा पहुंचा केन्द्रीय दल
X

भुवनेश्वर: हाल ही में आए भीषण चक्रवात फोनी से ओडिशा को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए नौ सदस्यीय केन्द्रीय दल यहां पहुंच गया।

अंतर मंत्रालयी दल की अगुवाई गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विवेक भारद्वाज कर रहे हैं। यह दल सोमवार से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेना आरंभ करेगा लेकिन इससे पहले विशेष राहत आयुक्त बी पी सेठी उन्हें स्थिति की जानकारी देंगे। एक अधिकरी ने बताया कि दौरे के बाद यह दल केन्द्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

ये भी पढ़ें...ओडिशा को मिले विशेष राज्य का दर्जा : नवीन पटनायक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story