×

Chamoli Avalanche : 57 में से 32 श्रमिकों को बचाया गया, 25 अभी भी लापता, बचाव कार्य जारी

Chamoli Avalanche:उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हिमस्खलन हुआ, जिसमें 57 लोग बर्फ के नीचे फंस गए। 32 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 25 लापता हैं। यह हादसा माणा गांव के पास हुआ, जहां निर्माण कार्य में लगे श्रमिक फंसे थे। बचाव कार्य जारी है, जिसमें आईटीबीपी, सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हैं।

Newstrack          -         Network
Published on: 28 Feb 2025 5:37 PM IST (Updated on: 28 Feb 2025 6:53 PM IST)
Chamoli Avalanche
X

Indian Army Conducts Rescue Operations (Photo: Indian Army/X)

Chamoli Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक भयंकर हिमस्खलन हुआ, जिसमें 57 लोग बर्फ के नीचे फंस गए। इस हादसे में 32 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 25 लोग अभी भी लापता हैं। हिमस्खलन माणा गांव के पास हुआ, जहां सीमा सड़क संगठनद्वारा निर्माण कार्य में लगे श्रमिक फंस गए थे। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है, जिसमें आईटीबीपी, सेना, एसडीआरएफ, और एनडीआरएफ की टीमें शामिल हैं।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि माणा गांव के पास बीआरओ द्वारा चल रही एक निर्माण परियोजना में लगे श्रमिक हिमस्खलन में फंस गए हैं और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने सभी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से बात की और बताया कि प्रशासन सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर राहत कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा कि सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर बचाव कार्य में लगे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर स्थिति की जानकारी दी और कहा कि बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, आईजीपी आईटीबीपी, और एनडीआरएफ के डीजी से बात की और कहा कि लोगों को सुरक्षित निकालना उनकी प्राथमिकता है।

तस्वीरों में देखे रेस्कयू ऑपरेशन

हिमस्खलन साइट


हादसे के बाद मजदूरों को रेस्क्यू करती टीम










Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story