TRENDING TAGS :
Punjab चुनाव के लिए BJP ने चल दी नई चाल, किसानों से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे मामा शिवराज सिंह चौहान; बैठक शुरू
Punjab Elections 2027: चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ बैठक शुरू करने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल से मुलाकात की।
Punjab Elections 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को साधने के लिए बीजेपी ने नई चाल चल दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मिलने के लिए दोपहर में रवाना हुए थे। अब चंडीगढ़ में किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक शुरू हो गई है। चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ बैठक शुरू करने से पहले मंत्री सिंह चौहान ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल से मुलाकात की।
किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "चर्चा सकारात्मक रही। हमने मोदी सरकार की किसान कल्याण से जुड़ी प्राथमिकताएं साझा कीं और किसान नेताओं की बातें भी सुनीं। यह संवाद जारी रहेगा, और अगली बैठक 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी।"
बता दें कि साल 2020 से किसानों का प्रोटेस्ट शुरू है, लेकिन इस पर केंद्र सरकार कोई खास गंभीरता नहीं दिखाई। आज से एक साल पहले 12 फरवरी 2024 को किसानों ने 'दिल्ली चलाे आंदोलन' के साथ दिल्ली कूच किया था। न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने और स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर किसान जाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पहुंचे थे। किसानों को बॉर्डर पर रोकने के बाद केंद्रीय मंत्रियों के बातचीत हुई, जो कि बेनतीजा रही थी। जिसके बाद अब केंद्र सरकार किसान आंदोलन को लेकर अब गंभीरता दिखाई है। जब पंजाब चुनाव सिर पर है। अब ये पंजाब के लिए इसे बीजेपी की नई चाल कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।