×

चंद्रबाबू नायडू का पीएम मोदी पर हमला, बताया- ब्लैकमेलर, लगाए कई आरोप

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ऐसे आदमी हैं, जो अपनी बात मनवाने के लिए हर किसी को धमकी देते हैं। बता दें कि बीते रविवार को नायडू ने प्रधानमंत्री को खोखला व्यक्ति बताया था और आरोप लगाया था कि मोदी ने देश के लिए कुछ नहीं किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Dec 2018 4:42 PM GMT
चंद्रबाबू नायडू का पीएम मोदी पर हमला, बताया- ब्लैकमेलर, लगाए कई आरोप
X

नई दिल्ली: एनडीए से नाता तोड़ने वाली टीडीपी के प्रमुख और आध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। नायडू ने पीएम मोदी ब्लैकमेलर करार दिया।

यह भी पढ़ें......गाजीपुर हिंसा में 21 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ऐसे आदमी हैं, जो अपनी बात मनवाने के लिए हर किसी को धमकी देते हैं। बता दें कि बीते रविवार को नायडू ने प्रधानमंत्री को खोखला व्यक्ति बताया था और आरोप लगाया था कि मोदी ने देश के लिए कुछ नहीं किया है।

यह भी पढ़ें......SSP अलीगढ़ ने जारी किया अधिकारियों को दूध नहीं देने वाली गाय पालने का फ़रमान

साथ ही चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर आंध्र प्रदेश के विकास को बाधित करने के उद्देश्य से इस राज्य के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा, मोदी ब्लैकमेलर हैं। वह (किसी के खिलाफ पहले) मामले बनाते हैं और फिर उसे बचाते हैं। इसके बाद वह उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करते हैं। वह यही कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें......पीएम मोदी ने बदले तीन द्वीपों का नाम, रॉस द्वीप अब हुआ नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप

नायडू ने दावा किया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक ने खुद ही कहा है कि मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नायडू ने आरोप लगाया कि मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को ईएसआई निगम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बचाया।

यह भी पढ़ें......एक महीने में 2 पुलिसवालों की हत्या, मोदी-योगी के मंत्री बोले….सब ‘ओके’ है

नायडू ने कहा कि मोदी और केसीआर नहीं चाहते हैं कि आंध्रप्रदेश तरक्की करे इसलिए वे मुझे अस्थिर करना चाहते हैं। यहां वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगन रेड्डी सत्ता जीतना चाहते हैं इसलिए वह उनका समर्थन ले रहे हैं। यह साजिश नहीं, तो क्या है?

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story