×

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग आज, बोले इसरो चीफ- कामयाब होगा मिशन

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन रविवार शाम 6 बजकर 43 मिनट से शुरू हो चुका है। ऐसे में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे से श्रीहरिकोटा के स्पेस पोर्ट पर गहमागहमी बढ़ जाएगी। दरअसल, क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम फिलिंग का काम इसी समय पर दोबारा होना है।

Manali Rastogi
Published on: 22 July 2019 3:40 AM GMT
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग आज, बोले इसरो चीफ- कामयाब होगा मिशन
X
चंद्रयान-2

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लांच होने वाला है। इसरो ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में आज का दिन इसरो के साथ पूरे देश के लिए काफी अहम है।

यह भी पढ़ें: कुमारस्वामी की बागियों से लौटने की अपील, सरकार के भविष्य का फैसला आज

वहीं, चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लेकर इसरो चीफ ने कहा की यह मिशन कामयाब होगा। बता दें, पहले 15 जुलाई को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग होनी थी लेकिन क्रायोजेनिक इंजन में लीकेज की वजह से इसे लांच होने से कुछ समय पहले रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें: बिहार, असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन रविवार शाम 6 बजकर 43 मिनट से शुरू हो चुका है। ऐसे में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे से श्रीहरिकोटा के स्पेस पोर्ट पर गहमागहमी बढ़ जाएगी। दरअसल, क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम फिलिंग का काम इसी समय पर दोबारा होना है। 22 जुलाई यानि आज चंद्रयान-2 लांच होने वाला है और यह 14 अगस्त भारत चंद्रमा के लिए यात्रा शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में आरती करती महंत दिव्यागिरी

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story