×

यह हैं भारत की सबसे युवा सांसद चंद्राणी, इंजीनियरिंग कर ढूंढ रही थीं नौकरी

लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला सांसदों को भेजने के साथ ही ओडिशा ने सबसे कम उम्र की महिला सांसद को भी लोकसभा में भेजा है। देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद 25 वर्षीय चंद्राणी मुर्मू इंजिनियरिंग में स्नातक हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 27 May 2019 11:29 AM GMT
यह हैं भारत की सबसे युवा सांसद चंद्राणी, इंजीनियरिंग कर ढूंढ रही थीं नौकरी
X

नई दिल्ली: लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला सांसदों को भेजने के साथ ही ओडिशा ने सबसे कम उम्र की महिला सांसद को भी लोकसभा में भेजा है। देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद 25 वर्षीय चंद्राणी मुर्मू इंजिनियरिंग में स्नातक हैं।

वह नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) के टिकट पर क्योंझर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर सदन पहुंची हैं। यह सीट अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है। 25 साल 11 माह आयु की मर्मू लोकसभा में इतिहास बनाने जा रही हैं। वह अब तक की सबसे कम उम्र के सांसद होने का खिताब अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें...और महंगा हुआ सोना, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

क्योंझर लोकसभा सीट पर चंद्राणी ने बीजेपी को जोरदार टक्कर दी और चुनाव में जीत हासिल की। इसी के साथ ही अपने जीवन के 25 साल 11 महीने पूरे कर चुकीं चंद्राणी मुर्मू ने एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। वह भारत की सबसे कम उम्र की सांसद बन गईं।

चंद्राणी मुर्मू ने 67,822 मतों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के दो बार से सांसद रहे अनंत नायक को हराया है। इससे पहले इंडियन नेशनल लोकदल के दुष्यंत चौटाला 16वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद थे। उन्हें 2014 में हिसार लोकसभा सीट से 26 साल की उम्र में चुना गया था।

यह भी पढ़ें...सिफ 6 महीने में 1 करोड़ बिक गया Xiaomi का ये स्मार्टफोन

इससे पहले इंडियन नेशनल लोकदल के दुष्यंत चौटाला 16वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद थे। उन्हें 2014 में हिसार लोकसभा सीट से 26 साल की उम्र में चुना गया था। ओडिशा में कुल 21 संसदीय सीट हैं जिनमें से सात महिला सांसद चुनी गईं हैं। यह संख्या राज्य में कुल सांसदों का 33 फीसदी है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story