×

Chandrayaan-3: रोवर प्रज्ञान की बड़ी खोज, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन, सल्फर की मौजूदगी, हाइड्रोजन की तलाश जारी

Chandrayaan-3 ISRO Moon Mission: चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान में लगे एक पेलोड ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। सबसे बड़ी उपलब्धि ऑक्सीजन को लेकर हासिल हुई है। साथ ही हाइड्रोजन की तलाश जारी है।

Neel Mani Lal
Published on: 29 Aug 2023 4:33 PM GMT (Updated on: 29 Aug 2023 4:50 PM GMT)
Chandrayaan-3: रोवर प्रज्ञान की बड़ी खोज, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन, सल्फर की मौजूदगी, हाइड्रोजन की तलाश जारी
X
Chandrayaan-3 ISRO Moon Mission (Social media)

Chandrayaan-3 Mission: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को मंगलवार (29 अगस्त) को एक और बड़ी सफलता मिली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए एक पोस्ट के जरिये बताया कि रोवर प्रज्ञान पर लगे पेलोड के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सल्फर (Sulphur), ऑक्सीजन (oxygen) सहित अन्य तत्वों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। मौके पर हाइड्रोजन (Hydrogen) की तलाश जारी है।

ISRO ने ट्वीट में क्या कहा?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'इन-सीटू (यथास्थान) वैज्ञानिक प्रयोग जारी है। पहली बार इन-सीटू मेजरमेंट्स के जरिये रोवर पर लगा उपकरण 'लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप' (LIBS) स्पष्ट रूप से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह में सल्फर (S) की मौजूदगी की पुष्टि करता है। ISRO ने उम्मीद जाहिर की है कि, Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si, और O (ऑक्सीजन) का पता चला है। हाइड्रोजन (H) की खोज अभी जारी है।' इसरो ने जानकारी दी कि, LIBS नामक यह पेलोड बेंगलुरु स्थित इसरो की प्रयोगशाला इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम (एलईओएस) में विकसित किया गया है।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story