×

ISRO ने जारी की चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गईं पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें

बता दें, चांद की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक धरती की चौथी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इस मामले में इसरो ने कहा कि पृथ्वी की कक्षा से यान-2 लगातार आगे बढ़ रहा है।

Manali Rastogi
Published on: 4 Aug 2019 7:54 AM GMT
ISRO ने जारी की चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गईं पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें
X
ISRO ने जारी की चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गईं पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ट्विटर हैंडल से महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गईं तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें बेहद सुंदर हैं। चंद्रयान-2 ने अपने एलआई4 कैमरे से पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं।

यह भी पढ़ें: यहां देखें मिशन चंद्रयान-2 की भेजी गई शुरुआती तस्वीरें, गज़ब का है ये नजारा



इसके साथी ही, इसरो ने ट्वीट के जरिए लोगों से सवाल भी पूछा है। इसरो ने ट्वीट किया कि,‘किसी का भी बचपन चांद की कहानियों के बिना पूरा नहीं होता। चांद से जुड़ी आपके बचपन की भी यादें होंगी। तो आप अपने बचपन की पसंदीदा चांद से जुड़ी याद हमें बताएं और इसरो के सोशल प्लेटफॉर्म्स पर अपना नाम बनाने का मौका पाएं।’



यह भी पढ़ें: कल पीएम आवास पर होगी कैबिनेट मीटिंग, इस मुद्दे पर बड़ा फैसला आने की उम्मीद

बता दें, चांद की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक धरती की चौथी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इस मामले में इसरो ने कहा कि पृथ्वी की कक्षा से यान-2 लगातार आगे बढ़ रहा है। इसरो ने ये भी बताया कि चंद्रयान-2 की अभी सारी गतिविधियां सामान्य हैं। इसरो ने आगे ये भी बताया कि 6 अगस्त को यान धरती की अगली कक्षा में प्रवेश कर लेगा।



Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story