×

U'KHAND: रनवे पर फटा चार्टर प्लेन का टायर, सवार थे सेना के 7 ऑफिसर

Admin
Published on: 12 March 2016 11:02 AM GMT
UKHAND: रनवे पर फटा चार्टर प्लेन का टायर, सवार थे सेना के 7 ऑफिसर
X

देहरादून: देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक शनिवार को बड़ी दुर्घटना टल गई। दरअसल, एयरपोर्ट पर लैंड करते समय रनवे पर वायुसेना के एक चार्टर प्लेन के टायर फट गए। हालांकि, पायलट ने अपनी सूझबूझ से प्लेन को किसी तरह से रोक लिया।

जानिए क्या हुआ रन वे पर

रनवे पर शनिवार को एक चार्टर प्लेन लैंड कर रहा था। इस प्लेन में सेना के सात आला अधिकारी सवार थे। लैंड करते समय प्लेन के पिछले तीन टायर फट गया और प्लेन अनियंत्रित होने लगा। हालांकि किसी तरह से पायलट ने प्लेन को रोक लिया।

रद कर दी गई है छह प्लेन

इस घटना के बाद से प्लेन रनवे पर ही खड़ा है। इस वजह से दिल्ली से आने वाली छह फ्लाइटों को रद कर दिया गया है। प्लेनों के रद होने से यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि टायर के फटने के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Admin

Admin

Next Story