×

Chhath Puja Kharna Shubh Muhurat: आज छठ पूजा का तीसरा दिन, यहां जाने खरना पूजा का शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2022 Kharna Time: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ पूजा की खरना पूजा होती है। जिसमें छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय से तन और घर की साफ-सफाई होती हे, फिर खरना पूजा से मन की सफाई मतलब की पवित्रता होती है।

Vidushi Mishra
Published on: 23 Oct 2022 1:33 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2022 1:33 AM GMT)
Chhath Puja Kharna Shubh Muhurat: आज छठ पूजा का तीसरा दिन, यहां जाने खरना पूजा का शुभ मुहूर्त
X

Chhath Puja 2022 Kharna Time: छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। रीति-रिवाजों के अनुसार, नहाय-खाय के बाद खरना का दिन आता है। इस शुभ दिन पर मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर बनाई जाती है जिसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। तभी से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

धार्मिक पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ पूजा की खरना पूजा होती है। जिसमें छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय से तन और घर की साफ-सफाई होती हे, फिर खरना पूजा से मन की सफाई मतलब की पवित्रता होती है।

दरअसल छठ पूजा साफ-सफाई के साथ ब्रह्मचर्य के कठिन नियमों से भी जुड़ा हुआ है। पूजा के दौरान खरना की रात गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठी मैया का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस व्रत में महिलाएं न तो कुछ खा सकती हैं और न ही पानी पीना होता है। आइए आपको छठ पूजा के आज से संबंधित शुभ मुहूर्त के बारे में और खरना पूजा के बारे में जानकारी देते हैं।

आज छठ पूजा का दूसरा दिन खरना

यहां जाने खरना 2022 का शुभ मुहूर्त

धार्मिक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी ति​थि को छठ की खरना पूजा होती है जोकि आज 29 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रही है। पंचमी तिथि कल 30 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं खरना के दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 31 मिनट है।

छठ के दौरान रवि योग में खरना

छठ पूजा का खरना इस साल 2022 में रवि योग में है। ऐसे में आज सुबह 06 बजकर 31 मिनट से रवि योग शुरू हो चुका है, जोकि सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक है। जबकि सुकर्मा योग रात 10 बजकर 23 मिनट से बन रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story