×

CG Assembly Elections 2023: कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ; 3200 में धान खरीद से साथ किए ये बड़े वादे

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम ‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023’ दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में प्रदेश की सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।

Viren Singh
Published on: 5 Nov 2023 9:16 AM GMT (Updated on: 5 Nov 2023 11:30 AM GMT)
Congress Manifesto CG Assembly Elections 2023
X

Congress Manifesto CG Assembly Elections 2023 (सोशल मीडिया) 

Congress Manifesto: आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम ‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023’ दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में प्रदेश सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने यह चुनावी घोषणा पत्र कई जगहों से जारी किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव कुमारी सैलजा ने रायपुर, ताम्रध्‍वज साहू दुर्ग से एक साथ घोषणा पत्र को जारी किया है। इस चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ के साथ 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी के साथ 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने जैसे कई बड़े वादे किये हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने भरोसे का घोषणा पत्र 2023 में किसाना, युवाओं, महिलाएं को लेकर कई प्रमुख वादे किये हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

  • किसानों का कर्जा माफ
  • सूबे में जातिगत जनगणना करना का वादा
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी
  • 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा
  • 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
  • तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4,000 रुपये वार्षिक बोनस
  • लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त लाभ
  • सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा निश्शुल्क
  • गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निश्शुल्क इलाज
  • भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये
  • सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी
  • 200 यूनिट तक बिजली निश्शुल्क
  • अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निश्शुल्क बिजली महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ
  • सभी सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के रूप में अपग्रेड करना
  • सड़क दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज,
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी
  • किसानों के तिवरा (तिवरादाल) को समर्थन मूल्य पर खरीद

पहले ही ऐलान कर दिये थे 17 चुनावी वादे

कांग्रेस ने आज भले ही घोषणा पत्र जारी किया हो, लेकिन वह पहले से चुनावी रैली और विभिन्न मंचों से 17 बड़ी घोषणाएं की जा चुकी है। प्रदेश में नक्सल समस्या काफी प्रभावी है। इसको लेकर पार्टी ने नक्सल समस्या का समाधान करने के लिए ठोस नीति तैयार करने की बात कही है। पार्टी ने वादा गया है कि इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरतापूर्वक बात शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। पार्टी की ओर से हर नक्सल प्रभावित पंचायत को एक करोड़ रुपए देने का वादा भी किया गया है।

भाजपा ने 3 नवंबर को जारी किया था घोषणा पत्र

इससे पहले भाजपा ने 3 नवंबर को अपना चुनावी घोषणा पत्र किया। भाजपा के घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास के प्रतिमान गढ़े गए हैं जबकि कांग्रेस का पिछले 5 वर्ष का राज भ्रष्टाचार से भरा रहा है। भाजपा के बाद अब सबको कांग्रेस के घोषणा पत्र का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा। इसलिए चुनावी प्रचार अभियान रविवार से थम गया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story