×

बड़ी खबर: यहां सेना के जवान ने कम्पनी कमांडर को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी

यहां आपसी विवाद में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

Aditya Mishra
Published on: 9 Dec 2019 4:53 AM GMT
बड़ी खबर: यहां सेना के जवान ने कम्पनी कमांडर को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी
X

रांची: यहां आपसी विवाद में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े है। दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे। वे यहां खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुके हुए थे।

ये भी पढ़ें...झारखंड: रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भी आइटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथी जवानों की गोली मार कर हत्या् कर दी थी।

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ से फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। कंपनी के कैंप में कमांडर और सिपाही में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बहस के बीच सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलने पर खेल गांव थाने की पुलिस सदर डीएसपी दीपक पांडे सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें...रांचीः NIA कोर्ट ने नक्सली कुंदन पहान को चुनाव लड़ने की दी इजाजत

नारायणपुर में आइटीबीपी के जवान ने पांच जवानों को मारी थी गोली

चार दिन पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आइटीबीपी के जवान ने पांच साथी जवानों को गोली मार दी थी। पांच जवानों की मौत के इस भयानक मंजर में कड़ेनार कैंप में रह रहे आइटीबीपी के जवान ने अपने बैरक में एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी।

आरोपित जवान मसुदुल रहमान को छुट्टी पर तब घर जाना था। रहमान ने अपने साथी जवान की रायफल से अपने बैरक में फायरिंग की, इसके बाद उसने पांच जवानों को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें...रांची: मुख्यमंत्री रघुबर दास ने झारखंडवासियों से शांति की अपील की

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story