Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस का बड़ा ऐलान! कर्ज माफ, गैस सिलेंडर में मिलेगी सब्सिडी और इतने यूनिट बिजली होगी फ्री

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में काग्रेस ने जनता से आठ बड़े वादे किए हैं। इसमें महिलाओं से लेकर स्कूल के बच्चों तक का विशेष ख्याल रखा है।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 30 Oct 2023 11:56 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 12:24 PM GMT)
Priyanka Gandhi in Chhattisgarh Election 2023
X

Priyanka Gandhi in Chhattisgarh Election 2023 (Photo: Social Media)

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में गिने-चुने दिन बचे हैं। राजनीतिक पार्टियां लगातार जनता को आकर्षित करने के लिए जनसभाएं और अलग अलग वादे कर रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने कई बड़े चुनावी ऐलान किए। एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्ति अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देती जा रही है। भेल, एचएएल, रेलवे आपको जहां से रोजगार मिलता था, वो सारी संपतियां अपने मित्रों को सौंप रहे हैं।

खैरागढ़ की आमसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को पंचायतों में 33% आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया। महिला आरक्षण बिल पास तो हो गया, लेकिन 10 साल तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलने वाला। लेकिन मीडिया में चर्चा खूब हुई, इवेंटबाजी हुई। इसलिए नेताओं की घोषणा की सच्चाई को परखिए। आगे उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी को गोली मारी गई, तो हम दोनों भाई-बहन स्कूल में थे। पिताजी बंगाल दौरे पर थे, मां अस्पताल में थीं। 7 साल बाद मेरे पिता के साथ भी वही हुआ, लेकिन मेरी इस देश में आस्था और देशभक्ति कम नहीं हुई। जब हम अपनी पीढ़ियों की बात करते हैं तो हमारी आलोचना करने वाले परिवारवाद की बात करते हैं। ये परिवारवाद नहीं है, ये देश के प्रति एक भक्ति है- जो टूट नहीं पा रही है।

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में किए आठ एलान

सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आएगा। 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली दी जाएगी। महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ होंगे। आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना होंगी। राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निशुल्क इलाज होगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ होगा। इसके साथ ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story