कोलकाता रेप के बाद सरकार का बड़ा फैसला! अस्पतालों की सुरक्षा करेंगे हथियारबंद जवान

Kolkata Rape and Murder Case: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने अस्पताल की सुरक्षा में रिटायर्ड आर्मी जवानों को तैनात करने का फैसला लिया है।

Network
Report Network
Published on: 23 Aug 2024 7:11 AM GMT
Kolkata Rape and Murder Case
X

Kolkata Rape and Murder Case (Pic: Social Media)

Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए। कल यानी गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्देश के दूसरे दिन ही बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने अस्पताल की सुरक्षा में रिटायर्ड आर्मी जवानों को तैनात करने का फैसला लिया है। हथियारबंद आर्मी जवानों के कंधों पर अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी।

रिटायर्ड आर्मी जवान करेंगे निगरानी

इस फैसले का उद्देश्य अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हाल ही में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में घटना के बाद देश की सभी राज्य सरकारें अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर नए कदम उठा रही हैं। कोलकाता की घटना ने पूरे देश में अस्पताल की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं। इस फैसले के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी रायपुर के कई अस्पतालों की निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया।

कोर्ट के निर्देश के बाद एक्शन में राज्य सरकारें

कोलकाता में हुई घटना में सीबीआई की जांच जारी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की। कल यानी गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दो हफ्ते का समय दिया है। इन दो हफ्तों में सभी राज्य सरकारों को डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे। कोर्ट की भावुक अपील के बाद देश भर में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर काम पर लौट चुके हैं। 11 दिन चले आंदोलन के बाद डॉक्टरों ने काम शुरु कर दिया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story