Up Chief Secretary: आज खत्म हो रहा है मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र का कार्यकाल

Up Chief Secretary: मुख्य सचिव के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र एक और सेवा विस्तार मिल सकता है

Jyotsna Singh
Published on: 29 Jun 2024 10:39 AM GMT
Up Chief Secretary
X

Up Chief Secretary

Up Chief Secretary: उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र एक और सेवा विस्तार मिल सकता है। श्री मिश्रा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार उन्हे तीन महीने का ही सेवा विस्तार मिलेगा।सूत्रों के अनुसार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर राज्य सरकार को भेज दिया है। रविवार को नियुक्ति विभाग मुख्य सचिव के कार्यकाल के विस्तार के संबंध में आदेश जारी करेगा। हाल में मुख्य सचिव की मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई थी। इसके बाद इस बात को और बल मिला है।दुर्गा शंकर को इससे पहले तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है। दिसंबर, 2021 में रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले ही दुर्गा शंकर मिश्र को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद दिसंबर, 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। दिसंबर, 2023 में जब उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, तब भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था।


लोकसभा चुनाव घोषित होने के पहले उन्हे दिसम्बर महीने में सेवा विस्तार मिला था। 30 दिसंबर 2021 को उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाया था. साल 1984 बैच के अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। दुर्गा शंकर मिश्र को वर्ष 2021 में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। उसके बाद साल 2022 दिसंबर में उन्हें फिर एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर साल 2023 को समाप्त हो रहा था। इससे पहले अब केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का तीसरा सेवा विस्तार दिया है।दुर्गा शंकर मिश्रा मूलतः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं।


आईआईटी कानपुर से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टन सिडनी से उन्होंने डिप्लोमा किये हुआ है। साथ ही इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज, द हेग से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है।उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव की रेस में कई वरिष्ठ अफसरों का नाम चर्चा में है। अगर दुर्गा शंकर मिश्र को सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो 1987 और 1988 बैच के अफसर इस रेस में सबसे आगे होंगे। इस रेस में वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह सबसे आगे हैं। मनोज कुमार वर्तमान में कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं आद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story