×

Delhi Borewell Accident: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, मौके पर अफरा-तफरी

Delhi Borewell Accident: बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू कर दिया गया है। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस मौजूद हैं।

Jugul Kishor
Published on: 10 March 2024 2:18 AM GMT (Updated on: 10 March 2024 2:40 AM GMT)
Delhi Borewell Accident
X

Delhi Borewell Accident (Social Media)

Delhi Borewell Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास रविवार (10 मार्च) को दिल्ली दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। बच्चे के बोरवेल (Borewell Accident) में गिरने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू कर दिया गया है। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।

रेस्क्यू आपरेशन जारी

मौके पर मौजूद दिल्ली अग्निशमन सेवा अधिकारियों का कहना है कि केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल (Delhi Borewell Accident) में एक बच्चा गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके मौजूद है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है, जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकाल लिया जाएगा।

MP में बोरवेल में गिर गया था बच्चा

बता दें हि यह पहला मौका नहीं जब कोई बच्चा बोरवेल के अंदर गिर गया है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले देखने को मिल चुके हैं। इससे पहले दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में भी 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। ये बच्चा 20 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी थी। करीब साढ़े चार घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story