×

ट्यूमर पीड़ित बच्ची की प्रियंका गांधी ने की मदद, प्राइवेट प्लेन से भेजा एम्स

लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। प्रियंका गांधी ने ट्यूमर से पीड़ित एक बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 11 May 2019 10:08 AM GMT
ट्यूमर पीड़ित बच्ची की प्रियंका गांधी ने की मदद, प्राइवेट प्लेन से भेजा एम्स
X

प्रयागराज: लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। प्रियंका गांधी ने ट्यूमर से पीड़ित एक बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को बच्ची की गंभीर हालत होने पर उसे तुरंत एक निजी विमान के जरिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कमला नेहरू अस्पताल से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराने के लिए भेजा।

आर्थिक रूप से कमजोर बच्ची को प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद मिलने के बाद एम्स में इलाज की सुविधा मिली है। ट्यूमर से पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने इलाज के लिए प्रियंका गांधी से संपर्क किया था। इसके बाद प्रियंका के निर्देश पर राजीव शुक्ला, हार्दिक पटेल और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तत्काल एम्स में बच्ची के इलाज कराने की कवायद शुरू कर दी।

बता दें कि प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती ट्यूमर से पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद बच्ची के परिवारवालों ने प्रियंका गांधी से संपर्क किया। मामला संज्ञान में आते ही प्रियंका ने प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला का प्रचार करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन से संपर्क किया और उन्हें बच्ची को इलाज के लिए एम्स भेजने का निर्देश दिया।

कांग्रेस नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि निजी विमान छह सीटर होने के वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने बच्ची और उसके माता-पिता के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन और हार्दिक पटेल को भेज दिया। राजीव शुक्ला खुद ट्रेन से दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली स्थित एम्स में खुद प्रियंका गांधी बच्ची के दाखिले के समय मौजूद थीं। प्रियंका चुनाव प्रचार के वक्त ही बच्ची से मिली थीं और तभी उन्हें बीमारी के बारे में पता चला था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story