×

Assam News: बाल विवाह को लेकर 24 घंटे में हुई 416 लोगों की गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

Assam News: बाल विवाह रोकने के लिए असम सरकार ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 22 Dec 2024 12:07 PM IST (Updated on: 22 Dec 2024 12:29 PM IST)
Assam News
X

Assam News

Assam News: असम में बाल विवाह रोकने के लिए सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य में बाल विवाह पर शिकंजा कसने के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार यानी आज यह बताया कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण के चलते 416 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार की तरफ से यह कार्रवाई 21 दिसंबर की रात से ही शुरू हो गई थी। और आज यानी 22 दिसम्बर को सुबह तक में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई।

एक मीडिया एजेंसी के मुताबिक़ पुलिस ने इस मामले में अब तक 335 मुक़दमे दर्ज कर लिए हैं। और जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनकी आज कोर्ट में पेशी भी की जाएगी।

बाल विवाह के खिलाफ सरकार की सख्ती

असम सरकार की तरफ से कहा गया कि हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे। राज्य सरकार ने 2023 में फरवरी और अक्टूबर में दो चरणों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान शुरू किया था। तब फरवरी में पहले चरण में 4,515 मामले दर्ज किये गए और 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि अक्टूबर में दूसरे चरण के समय 710 मामले दर्ज हुए। और तब 915 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

असम में बाल विवाह में आई कमी- रिपोर्ट

17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर जारी एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया कि असम सरकार द्वारा बाल विवाह जैसी कानूनी मामलों मे हस्तक्षेप करके ये राज्य बाकी राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गया है। रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया कि असम सरकार की कानूनी रणनीति से साल 2021-22 और 2023-24 के बीच राज्य के कुल 20 जिलों में 81 फ़ीसदी बाल विवाह में कमी आई है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!