×

पगलाया ड्रैगन! चीन ने हाथापाई के लिए भारतीय जवानों को ठहराया दोषी

Rishi
Published on: 21 Aug 2017 10:09 PM IST
पगलाया ड्रैगन! चीन ने हाथापाई के लिए भारतीय जवानों को ठहराया दोषी
X

बीजिंग : चीन ने लद्दाख क्षेत्र में दोनों सेनाओं की बीच हुई हाथापाई के लिए भारतीय जवानों को सोमवार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसने भारत से इसकी शिकायत की है।

चीन ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने परेशानी पैदा की, जिससे पैंगोंग झील के निकट चीनी सैनिकों को चोट पहुंची।

भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि भारतीय जवानों ने 15 अगस्त को चीनी जवानों को भारत की सीमा में दाखिल होने से रोका था जिस पर चीनी जवानों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। उनकी पत्थरबाजी के बाद भारतीय सैनिकों ने उसका जवाब दिया।

ये भी देखें:ट्रंप देश के नाम संबोधन में करेंगे नई अफगानिस्तान रणनीति का खुलासा

लेकिन, चीन ने जो भी कुछ घटित हुआ उसके दूसरे कारण बताए हैं।

चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "हमारी जानकारी के अनुसार, चीनी सीमा जवानों ने 15 अगस्त को चीनी क्षेत्र की पैंगोंग इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सामान्य गश्त की थी।"

हुआ ने कहा, "इस प्रक्रिया के दौरान भारतीय पक्ष ने कुछ हिंसक कार्रवाई की और चीनी सीमा कर्मियों को घायल कर दिया। इससे सीमा मुद्दे के संबंध में भारत व चीनी पक्ष में हुई सहमति का उल्लंघन हुआ।"

उन्होंने कहा, "चीन ने इस पर कड़ा असंतोष जताया है और हमने भारतीय पक्ष से गंभीरता चिंता दर्ज कराई है।"

हुआ ने यह भी कहा कि भारत से कहा गया है कि सीमा के इलाके में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए भारतीय जवानों को कड़ाई से अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा जाए।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story