×

चूर-चूर चीन का घमंड: भारत के साथ सभी देश बने दुश्मन, शुरू हुआ युद्धाभ्यास

आज से अरब सागर में शुरू हुए युद्धाभ्यास में क्वाड के चारों सदस्य भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ मिलकर अभ्यास करेंगी। बता दें, युद्धाभ्यास का पहला चरण 3 से 6 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में हुआ था।

Newstrack
Published on: 17 Nov 2020 8:37 AM GMT
चूर-चूर चीन का घमंड: भारत के साथ सभी देश बने दुश्मन, शुरू हुआ युद्धाभ्यास
X
इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करना है। पहले चरण का यह अभ्यास 03 से 06 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया था।

नई दिल्ली: चीन की मुसीबतें अब बढ़ती जा रही हैं। आज से मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण अरब सागर में शुरू हो रहा है। ऐसे में 4 दिन के इस युद्धाभ्यास में क्वाड के चारों सदस्य भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ मिलकर अभ्यास करेंगी। बता दें, युद्धाभ्यास का पहला चरण 3 से 6 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में हुआ था।

ये भी पढ़ें...खतरा बना अंडा: वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, हो सकती है बड़ी बीमारी

चीन का घमंड चूर-चूर

बीते कई दिनों से चीन के अकड़ने वाले मिजाज की वजह से ये सभी देश उसके खिलाफ हैं। ऐसे में क्वाड देश चीन(China) की अतिक्रमणकारी और विस्तारवादी आदतों पर अंकुश लगाने के लिए चक्रव्यूह रच रहे हैं और युद्धाभ्यास भी उसी का एक हिस्सा है।

चीन फोटो-सोशल मीडिया

चीन जो हमेशा अपनी ताकत पर घमंड करता है उसे समुद्र में उसकी असलीयत दिखाने के लिए बंगाल की खाड़ी में हुआ मालाबार युद्धाभ्यास का पहला चरण ही काफी था। हालाकिं चीन के दिमाग में कोई फितूर न रहे, इसलिए चारों देश अब अरब सागर में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें...सोने-चांदी पर बड़ी खबर: फिर कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या है नए रेट

AMERICA फोटो-सोशल मीडिया

हवा में मार करने की क्षमता

ऐसे में आज से पहले बंगाल की खाड़ी में भारत, अमेरिका जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेना ने 3 से 6 नवंबर तक शक्तिशाली युद्धपोतों के साथ युद्धाभ्यास किया था। इसके चलते पनडुब्बी युद्ध और समुद्र से हवा में मार करने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

हालाकिं 17 से 20 नवंबर तक अरब सागर में हो रहे दूसरे चरण में दुनिया के सबसे शक्तिशाली एयरक्रॉफ्ट कैरियर हिस्सा लेने जा रहे हैं और ये जानकारी बिल्कुल चीन कोे तड़पाने के लिए बहुत अच्छी है।

ये भी पढ़ें...लव जिहाद: कानून बनाने जा रहे मामा ‘शिवराज’, सजा के बारें में जानकर कांप उठेगी रूह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story