×

भारतीय सीमा में घुसा चीनी हेलीकॉप्टर, चमोली के आसमान में मंडराता दिखा

aman
By aman
Published on: 4 Jun 2017 10:20 AM GMT
भारतीय सीमा में घुसा चीनी हेलीकॉप्टर, चमोली के आसमान में मंडराता दिखा
X
चीन ने FTZ में विदेशी पूंजी निवेश के लिए 8 क्षेत्रों में 27 प्रतिबंधों को किया खत्म

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारतीय सीमा में दो चीनी हेलीकॉप्टरों की घुसपैठ की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाड़ाहोती क्षेत्र में ये हेलीकॉप्टर करीब तीन मिनट तक मंडराते रहे। चमोली की एसपी तृप्ति भट्ट ने घुसपैठ से इंकार करते हुए कहा, कि संभवत: हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गए थे।

ये भी पढ़ें ...भारतीय सीमा में घुसे 276 चीनी सैनिक, चॉकलेट-उपहार देकर गए वापस

दरअसल, चमोली को चीनी घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। बता दें, कि बाड़ाहोती 80 वर्ग किलोमीटर में फैला चारागाह है। यहां स्थानीय लोग अपने जानवरों को लेकर आते हैं। इन दिनों भी स्थानीय चरवाहे इस क्षेत्र में मवेशियों के साथ डेरा डाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों ने शनिवार सुबह चीन सीमा की ओर से दो हेलीकॉप्टर आते देखे। कुछ देर मंडराने के बाद दोनों वापस लौट गए। इस पर उन्होंने राजस्व पुलिस को सूचना दी। आइटीबीपी के जवानों ने क्षेत्र का जायजा भी लिया।

ये भी पढ़ें ...भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 का मिला मलबा, भारत- चीन सीमा से हुआ था लापता

चीनी हेलीकॉप्टर घुसने का यह पहला मौका नहीं

उल्लेखनीय है, कि भारतीय क्षेत्र में चीनी हेलीकॉप्टर घुसने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले साल 2014 में भी इसी इलाके में चीन का विमान देखा गया था। इसके बाद जुलाई 2016 में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर चमोली सुर्खियों में रहा था। क्षेत्र के निरीक्षण को गई राजस्व टीम से चीनी सेना का सामना हुआ था। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजी गई थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story