×

कोरोना संकट के बीच दुनियाभर में मनाया जा रहा क्रिसमस, देखें खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गोवा समेत देश के लगभग हर राज्य में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Dec 2020 4:50 AM GMT
कोरोना संकट के बीच दुनियाभर में मनाया जा रहा क्रिसमस, देखें खूबसूरत तस्वीरें
X
गुजरात में क्रिसमस पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगी  है। महाराष्ट्र में चर्च के अंदर महज 50 लोग ही प्रार्थना कर सकेंगे। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूरी होगा।

नई दिल्ली : प्रभु यीशु का जन्मदिवस आज है। इस दिन को क्रिसमस कहते हैं। पूरी दुनिया समेत भारत में आज किसमस की धूम है। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही सभी लोग जमकर जश्न मना रहे हैं और सभी गिरिजाघरों को शानदार ढंग से सजाया गया है। कोरोना गाइलाइन के चलते इस बार चर्च में लोगों की भीड़ कम रहेगी। फिर भी गुरुवार देर रात से लोग बड़ी संख्या में चर्च जा रहे हैं।

christmas

राष्ट्रपति रामनाथ ने दी शुभकामनाएं

गुरुवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नागरिकों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि त्यौहार के इस मौके पर विश्व में शांति होगी और मनुष्यों में समरसता का भाव जगेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।



यह पढ़ें..सरकार से बातचीत पर आज फैसला लेंगे किसान संगठन, दोपहर 2 बजे होगी बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा-

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को शहर के एक चर्च में प्रार्थना सभा में भाग लेने के बाद लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। बनर्जी ने कोलकाता के कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोजरी चर्च में आयोजित प्रार्थना में भाग लिया। उन्होंने कहा,-बंगाल की यह खूबसूरती है कि हम सभी त्योहार मनाते हैं और शांति, प्रसन्नता और उल्लास का संदेश देते हैं। क्रिसमस का त्योहार उल्लास के साथ हर जगह शुरू हो गया है।



गुजरात में क्रिसमस पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगी है। महाराष्ट्र में चर्च के अंदर महज 50 लोग ही प्रार्थना कर सकेंगे। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूरी होगा।

christmas

यह पढ़ें..अटल जयंती: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने पूर्व PM वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गोवा समेत देश के लगभग हर राज्य में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

christmas1

कोलकाता का प्रतिष्ठित सेंट पॉल कैथेड्रल को हर साल की तरह आधी रात के बाद जनता के लिए बंद कर दिया गया। यहां आमतौर पर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story