×

Clash in JNU: जेएनयू में फिर बवाल, छात्रों के साथ मारपीट, विश्वविद्यालय के स्टाफ और गार्ड्स पर आरोप

Clash in JNU: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एकबार विवादों को लेकर सुर्खियों में है। ताजा विवाद छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर है।

Krishna Chaudhary
Published on: 22 Aug 2022 12:15 PM GMT (Updated on: 22 Aug 2022 1:49 PM GMT)
Jnu Controversy
X

Jnu Controversy  (Photo- Social Media)

Clash in JNU: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) एकबार विवादों को लेकर सुर्खियों में है। ताजा विवाद छात्रों के साथ हुई मारपीट (assault on students) को लेकर है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रवृत्ति मांगने गए छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के स्टाफ और गार्ड्स ने मारपीट की है। जिसमें छह छात्र घायल हो गए हैं। इनमें जेएनयू में एबीवीपी के प्रसिडेंट रोहित कुमार (ABVP President Rohit Kumar) भी शामिल हैं। इस घटना के बाद कैंपस का माहौल एकबार फिर तनावपूर्ण हो गया है। घायल छात्र इस मामले को दिल्ली पुलिस के पास ले जाने की बात कह रहे हैं।

6 छात्र चोटिल हो गए

छात्रों ने बताया कि पिछले दो सालों से उनकी स्कॉलरशिप जारी नहीं की गई है, इसी को लेकर छात्रों का एक समूह जेएनयू प्रशासन से मिलने पहुंचा। लेकिन दफ्तर के बाहर मौजूद गार्ड्स और विश्वविद्यालय के कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया और मारपीट करने लगे। जिसमें करीब 6 छात्र चोटिल हो गए।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रों और गार्ड्स के बीच धक्कामुक्की देखा जा रहा है। इसी दौरान कुछ छात्र टेबल पर गिरते नजर आते हैं। वीडियो में गार्ड्स छात्रों को पीटते नजर आ रहे हैं।

स्कॉलरशिप आई हुई है मगर छात्रों को रिलीज नहीं की जा रही

इस घटना से पहले सुबह में एबीवीपी के छात्रों ने फाइनेंस अधिकारी रविकेश कुमार का घेराव भी किया था। फेलोशिप सेक्शन में जबरदस्त तोड़फोड़ की भी खबर है। जेएनयू में एबीवीपी के प्रसिडेंट रोहित कुमार का आरोप है कि विश्वविद्यालय के पास पिछले छह माह से स्कॉलरशिप आई हुई है मगर छात्रों को रिलीज नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर साल 2019 के स्कॉलरशिप के फॉर्म उपलब्ध हैं, मगर जो छात्र पासआउट हो गए उनको भी यह स्कॉलरशिप नहीं दी गई। स्कॉलरशिप नहीं मिलने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जब तक रजिस्ट्रार नहीं आएंगे, तब तक छात्र यहां ऑफिस से धरना खत्म नहीं करेंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story