J&K: आतंकवादियों की कायराना हरकत, तीन प्रवासी मजदूरों की हत्या, पांच घायल, CM अब्दुल्ला ने की निंदा

J&K: इस घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि हमले में दो लोग मारे गए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Oct 2024 4:14 PM GMT (Updated on: 20 Oct 2024 4:49 PM GMT)
J&K
X

J&K (Pic: Social Media)

J&K: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र आज देर शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर सुरंग में काम कर रहे थे। घटना के बाद मौके पर सुरक्षा बलों को भेजा गया है। घटनास्थल की जंच की जा रही है। इस घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि हमले में दो लोग मारे गए हैं। साथ ही दो से तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

सीएम अब्दुल्ला ने की निंदा

सीएम अब्दुल्ला ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निंदा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बेहद दुखद खबर। ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकवादी हमले में 2 की मौत हो गई है और 2-3 अन्य घायल हो गए हैं। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

तीन की मौत, पांच घायल

इस हमले में मरने वाले मजदूरों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। घायल मजदूरों की संख्या भी पांच हो गई है। गुरमीत सिंह नाम के एक मजदूर की मौत हो गई। वह पंजाब का रहने वाला था। इसके साथ ही एक मजदूर इंदर यादव बिहार का रहने वाला था। दो मृतक के अलावा तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। घायल मजदूर वहीं के स्थानीय हैं। घायलो में मोहन लाल पुत्र सोमनाथ निवासी कठुआ, फैयाज अहमद लोन पुत्र जहूर अहमद लोन निवासी प्रेंग कंगन और जगतार सिंह पुत्र सूरा सिंह निवासी कठुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस और सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं। साथ ही सर्च ऑपरेशन भी जारी है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story