×

Cm Jagan Mohan Reddy Attacked: 'मेमंथा सिद्धम' रोड में सीएम रेड्डी पर पत्थर से हमला, चंद्रबाबू नायडू ने की जांच की मांग

Cm Jagan Mohan Reddy Attacked: टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र बाबू नायडू ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे विपक्षियों की साजिश बताया है।

Seema Pal
Written By Seema Pal
Published on: 14 April 2024 6:00 AM GMT
Jagat Mohan Reddy
X

Pic - Social Media

Cm Jagan Mohan Reddy Attacked: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बीती शनिवार को आयोजित 'मेमंथा सिद्धम' रोड के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर पत्थर से हमला हुआ। हमले में उनकी बायीं आंख चोटिल हो गई। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के साथ हुई इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

सीएम रेड्डी पर अज्ञात ने फेंका पत्थर

विजयवाड़ा में यह हमला मेमंथा सिद्धम बस यात्रा के दौरान हुआ। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक कर मारा। हमलावर ने पत्थर उनकी बायीं आंख की भौंहे के ऊपर फेंक कर मारा था, जिससे सीएम रेड्डी को भारी चोट आई।टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र बाबू नायडू ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे विपक्षियों की साजिश बताया है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस संबंध में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

चंद्रबाबू नायडू ने की घटना की निंदा

वहीं मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर पत्थर से हमला करने पर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘इस घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं। चुनाव आयोग से मेरी मांग है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।’

बस यात्रा में अज्ञात ने फेंका था पत्थर

दरअसल, विजयवाड़ा में मेमंथा सिद्धम बस यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगत मोहन रेड्डी के माथे पर पत्थर फेंक कर मार दिया। पत्थर उनकी बायीं आंख के ऊपर लगा, जिससे उन्हें गहरी चोट लग गई। घटना के बाद मुख्यमंत्री को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बार बाद वह स्वस्थ हो गए और फिर से बस यात्री पूरी की।

के. राजू पर भी हुआ था हमला

विजयवाड़ा में इस घटना से पूर्व YSRCP नेता और पार्टी के उम्मीदवार के. राजू पर भी पत्थर से हमला हुआ था। इस हमले के विरोध में YSRCP नेता और कार्यकर्ताओं ने पथराव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस घटना के लिए वाईएसआर कांग्रेस ने भाजपा और जेएसपी को जिम्मेदार बताया है। वाईएसआरसीपी नेता ने कहा, ‘सीएम पर पत्थर फेंकने के पीछे टीडीपी और उसके सहयोगी थे, उन्होंने सीएम जगन मोहन रेड्डी के काफिले पर पथराव किया।’ बता दें कि यहां वाईएसआरसीपी नेता ने भाजपा और जेएसपी पर सीधे आरोप लगाया है। नेताओं ने यह दावा किया है कि इस हमले में तेलुगु देशम पार्टी के ही कार्यकर्ता शामिल थे।

Seema Pal

Seema Pal

Content Writer

Seema Pal is a Journalist and former Anchor. As Author, She is produced a good content. She has 4 years of experience in Media as news writer. Along with entertaining, She has a good grip in politics

Next Story