×

Arvind Kejriwal arrested: ईडी की कस्टड़ी में सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब, शुगर लेवल पहुंचा 46 पर

Arvind Kejriwal arrested: केजरीवाल की शुगर लेवल 46 तक गिरा आ गया है। इस गिरावट पर डॉक्टर ने कहा कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है। केजरीवाल का शुगर लगातार ऊपर नीचे जा रहा है।

Viren Singh
Published on: 27 March 2024 9:04 AM GMT (Updated on: 27 March 2024 9:57 AM GMT)
Arvind Kejriwal
X

Arvind Kejriwal  (सोशल मीडिया) 

Arvind Kejriwal Arrested: आबकारी घोटाले में ईडी की हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई है। पार्टी का दावा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की डायबिटी के मरीज हैं। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार घट-बढ़ रहा है। इससे पहले केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दाव दिया था कि ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब है।

डाक्टर बोले- है बहुत खतरनाक

मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल की शुगर लेवल 46 तक गिरा आ गया है। इस गिरावट पर डॉक्टर ने कहा कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है। बुधवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि मैं कल शाम जेल में अपने पति से मिलने गई थी। उन्हें उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहे, लेकिन निश्चय दृढ़ है. वे बहुत सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। उन्होंने कहा है मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सबके बीच है। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस-पास ही महसूस करोगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

उधर, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा विधायकों ने भी बुधवार को विधासभा सत्र के दौरान परिसर में केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल तत्काल प्रभाव से दें इस्तीफा

भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उनसे सीएम पद से तत्काल इस्तीफे की मांग की। सचदेवा ने केजरीवाल पर भ्रष्ट राजनेता होने और दिल्ली को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हिरासत में एक व्यक्ति सीएम के रूप में अपना पद बरकरार रखे हुए है, यह कैसे नैतिक है? आप को इस पर विचार करना चाहिए और केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story