×

CM Mamata Statement On BJP: ममता का बड़ा हमला, बोलीं-'भाजपा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिए नौटंकी शो कर रही है'

CM Mamata Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में भरोसा नहीं करतीं। वह उन उत्सवों में भरोसा करती हैं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 9 Jan 2024 12:44 PM GMT
Chief Minister Mamata Banerjee said, BJP is doing a drama show through the consecration ceremony of Ram Temple
X

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं-'भाजपा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिए नौटंकी शो कर रही है': Photo- Social Media

CM Mamata Statement On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का नौटंकी शो कर रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि वह उन उत्सवों का समर्थन नहीं करती हैं जो अन्य समुदायों को छोड़ देते हैं।

दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में भरोसा नहीं करतीं। कहा, मैं उन उत्सवों में भरोसा करती हूं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं। भाजपा यह (राम मंदिर उद्घाटन) अदालत के निर्देश पर कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले नौटंकी शो के तौर पर ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं करती।'

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा पर ममता बजर्नी का हमला

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आठ हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

अब ममता बजर्नी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा पर हमला बोला है तो भाजपा भी अब चुप बैठने वाली नहीं है। ममता के इस बयान के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ना तय है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story