×

Delhi News: पहली कैबिनेट बैठक में महिला हो गईं मिस, पूर्व CM आतिशी ने दिल्ली की नई सरकार काे दिलाई मोदी की याद

Atishi on Delhi Government First Cabinet Meeting: रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लीं। इसके बाद शाम 7 बजे दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें रेखा गुप्ता वाली दिल्ली सरकार ने कई फैसले लेकिन महिलाओं लिए किए गए वादे को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 21 Feb 2025 1:41 PM IST (Updated on: 21 Feb 2025 1:43 PM IST)
Atishi on Delhi Government First Cabinet Meeting
X

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी 

Delhi News: दिल्ली सरकार के लिए गुरुवार को शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लीं। इसके बाद शाम 7 बजे दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें रेखा गुप्ता वाली दिल्ली सरकार ने कई फैसले लिए। वहीं बैठक में महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये देने के वादे को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया, जिसपर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेर रही है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता अतिशी ने कहा कि कल भाजपा की दिल्ली सरकार ने शपथ ली और शाम 7 बजे पहली कैबिनेट बैठक हुई अगर मोदी जी की गारंटी गारंटी होती तो पहली कैबिनेट की बैठक में 2,500 देने की योजना पारित होती।उन्होंने ये साबित कर दिया कि मोदी की गारंटी, गारंटी नहीं होती, मोदी की गारंटी जुमला होती है।

RJD नेता ने भी उठाया सवाल

दिल्ली की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले पर दिल्ली ही की नहीं बिहार में भी नजर बनी हुई थी। दिल्ली के मंत्रियों की कल हुई पहली कैबिनेट बैठक पर बिहार की क्षेत्रीय पार्टी RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक से ही महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। सरकार बयानबाजी करके काम नहीं कर सकती। यमुना नदी को सिर्फ उसके किनारे जाकर साफ नहीं किया जा सकता।

सीएम रेखा गुप्ता सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए कई फैसलों पर AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमने यानी AAP कहा था 'बिजली हाफ, पानी माफ' और जैसे ही AAP की सरकार बनी तो हमने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। कल भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। यह बेहद दुखद है कि कल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा का एजेंडा चलेगा। आप भाजपा के एजेंडे पर नहीं दिल्ली से किए गए वादों पर काम करें।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story