×

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ के लिए रवाना, गृहमंत्री शाह से फोन पर की बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारें में जानकारी दी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट में लिखा है- "मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं।

Aditya Mishra
Published on: 7 Feb 2021 8:48 AM GMT
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ के लिए रवाना, गृहमंत्री शाह से फोन पर की बात
X
 चमोली जिले में आज ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। जिले के रेणी गांव के पास ग्लेशियर टूटा है। प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

उत्तराखंड/नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के हालात का जायजा लेने के लिए आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दोनों से फोन पर बात की।

इसके अलावा गृह मंत्री ने एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से भी बात की।

उन्होंने ट्वीट कर इस बारें में जानकारी भी दी है।

अमित शाह ने ट्वीट में लिखा है- उत्तराखंड में ऋषि गंगा नदी में ग्लेशियर टूटने से आयी बाढ़ के संबंध में माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से बात हुई।

उन्होंने बताया की गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ, वायु सेना और संबंधित विभागों को ज्वाइंट ऑपरेशन के लिए अलर्ट रखा गया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जान माल की रक्षा है।

Chamauli सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ के लिए रवाना, गृहमंत्री शाह से फोन पर की बात(फोटो:सोशल मीडिया)

उत्तराखंड में जल-सैलाब: तत्काल खाली हो रही ये जगहें, मरने वालों की संख्या में तेजी



वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारें में जानकारी दी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट में लिखा है- "मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं - मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने video share कर panic ना फैलाएं। स्थिति से निपटने के सभी ज़रूरी कदम उठा लिए गए हैं । आप सभी धैर्य बनाए रखें।

उत्तराखंड में जल प्रलय: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर



ग्लेशियर टूटने से मची है भारी तबाही

चमोली जिले में आज ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। जिले के रेणी गांव के पास ग्लेशियर टूटा है। प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

इसमें कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्लेशियर धोली नदी के किनारे बह रहा है। इसमें 50 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है।

धौलीगंगा ग्लेशियर की तबाही के साथ तपोवन में बैराज को भी भारी नुकसान की सूचना मिल रही है। प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है कि इस तबाही में कितना नुकसान हो पाया है।

Dhauliganga सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ के लिए रवाना, गृहमंत्री शाह से फोन पर की बात(फोटो:सोशल मीडिया)

उत्तराखंड: गूगल मैप की इन तस्वीरों से जानिए ग्लेशियर फटने से मची है कितनी बड़ी तबाही

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story