×

9 Years Of Modi Government: दुनिया में बढ़ी 140 करोड़ लोगों की छवि... सीएम योगी गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां

9 Years Of Modi Government: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो चुके है। इसी कड़ी में आज यानी की सोमवार (29 मई) को देश के कई केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेस करेंगे। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे।

Jugul Kishor
Published on: 29 May 2023 11:55 AM GMT (Updated on: 29 May 2023 1:59 PM GMT)
9 Years Of Modi Government: दुनिया में बढ़ी 140 करोड़ लोगों की छवि... सीएम योगी गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां
X
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी( फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

9 Years Of Modi Government: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो चुके है। इसी कड़ी में आज यानी की सोमवार (29 मई) को देश के कई केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेस की। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

वैश्विक रूप से भारत का बढ़ी छवि: सीएम योगी

पिछले नौ वर्ष मे देश की स्थिति बदली है। नौ वर्ष के कालखंड में हमने नए भारत का दर्शन किया है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। हाल के तीन देशों की यात्रा मे हमने इसे महसूस किया। पापुआ न्यूगिनी ने हमने देखा, वहाँ के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ एक सम्प्रभु राष्ट्र का स्वागत किया और सर्वोच्च सम्मान दिया। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के राष्ट्र प्रमुखो द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान से 140 करोड़ देश वासियों का सम्मान बढ़ा है। आज भारत के प्रति दुनिया मे प्रश्न नही, कौतुहल है जिज्ञासा है। आज भारत के योग के साथ दुनिया के 190 देश जुड़कर सम्मान दे रहे हैं।

आज हमारी सीमाए सुदृढ़ हुई है, अटल जी ने कहा था की हम सब बदल सकते है लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। आज भारत की सीमाए सुरक्षित हुई है, आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। अलगाववाद, आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूत हुए है। आज भारत की 140 करोड़ की आवादी के लिए जरूरत की चीजें मिल रही है, इंफ्रास्ट्रक्चर उत्कृष्ट हो रहा है। हाइवे,एक्सप्रेस वे, रेलवे, वाटरवे ,पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए जो कार्य हो रहे हैं अभूतपूर्व है।

2047 तक भारत एक विकसित देश हो, PM का संकल्प: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे हैं। उन्होने कहा कि देश में अंग्रेजों की हुकुमत तो खत्म हो गई पर जिनको वे राजनीति सौंप गए वे उन जैसे ही थे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश हो। पुरी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच में स्वच्छ भारत मिशन के कारण 3 लाख जानें बचाई गईं। उन्होने कहा कि अखिलेश सरकार के 17 महीनों में केवल 17 हजार आवासों की मांग की गई। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) में उत्तर प्रदेश में 17 लाख 42 हजार 505 आवास स्वीकृत हुए हैं।

इनको दी गई जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उस राज्य के सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जहां पर भाजपा की सरकार नहीं वहां के प्रदेश अध्यक्ष प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम करेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story