×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

COAS Manoj Pandey : थल सेना प्रमुख मनोज पांडे को मिला सेवा विस्तार, जानिये अब कब होंगे रिटायर

COAS Manoj Pandey : थल सेना प्रमुख मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले था, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 26 May 2024 2:26 PM GMT
COAS Manoj Pandey : थल सेना प्रमुख मनोज पांडे को मिला सेवा विस्तार, जानिये अब कब होंगे रिटायर
X

COAS Manoj Pandey : थल सेना प्रमुख मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले था, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 30 जून तक बढ़ा दिया है। बता दें कि सेना अध्यक्ष मनोज पांडे को बीते 30 अप्रैल 2022 को सीओएएस के रूप में नियुक्त किया गया था। वह सेना प्रमुख बनने से पहले उप प्रमुख थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की ओर रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि गया कि थल सेना प्रमुख मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उनके कार्यकाल को एक महीने तक बढ़ा दिया गया। अब वह 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने सेना नियमों के तहत उनके कार्यकाल को बढ़ाने का यह निर्णय लिया है। बता दें कि जनरल मनोज पांडे को दिसंबर - 1982 में सेना की इंजीनियर कोर में कमीशन मिला था।

पीएम मोदी ने सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार करते हुउ कहा कि काम लटकाने और हम मारने में कांग्रेस को महारत हासिल है। कांग्रेस की सरकार में हमारी सेना के वीर जवानों को 'वन रैंक, वन पेंशन' तक नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान एनडीए सरकार में हुआ। जब मोदी आया तब सेना के जवानों के लिए 'वन रैंक, वन पेंशन' लागू हुई।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story