×

अब होगी महाठंड: न निकले घरों से बाहर, जारी हुई 2 दिन की कड़ी चेतावनी

उत्तर भारत के लोगों का हाल बद से बदतर हो गया है। ठंड की वजह से पहाड़ी इलाकों में लोगों की रोजी-रोटी पर अब प्रभाव पड़ने लगा है। सड़क मार्ग से रेल मार्ग और हवाई मार्ग सभी ठप हो गए हैं। क्योंकि घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का आवागमन निर्धारित समय से नहीं हो पा रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Jan 2021 7:44 AM GMT
अब होगी महाठंड: न निकले घरों से बाहर, जारी हुई 2 दिन की कड़ी चेतावनी
X
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए इसमें साफ और स्पष्ट किया है कि अगले 3 दिनों तक देश के तमाम राज्यों के हिस्सों में घने कोहरे छाने का प्रकोप रहेगा।

नई दिल्ली। कोहरे और बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत के लोगों का हाल बद से बदतर हो गया है। ठंड की वजह से पहाड़ी इलाकों में लोगों की रोजी-रोटी पर अब प्रभाव पड़ने लगा है। सड़क मार्ग से रेल मार्ग और हवाई मार्ग सभी ठप हो गए हैं। क्योंकि घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का आवागमन निर्धारित समय से नहीं हो पा रहा है। जबकि कोहरे ने सड़क मार्ग पर वाहनों की गति को थाम दिया है। इधर बर्फबारी की वजह से घंटों से लोग भीषण जाम में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें...तेज बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, भयानक होगा मौसम

घर से बाहर न निकलें

मौसम के बारे में जानकारी देते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए इसमें साफ और स्पष्ट किया है कि अगले 3 दिनों तक देश के तमाम राज्यों के हिस्सों में घने कोहरे छाने और शीत लहर का प्रकोप रहेगा। इस वजह से यही सलाह दी गई है कि लोग घर से बाहर न निकलें और अगर जरूरी हो तभी अपना यात्रा प्लान करें।

cold wave फोटो-सोशल मीडिया

इसके साथ ही मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों की यानी 25 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के अलावा मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीत लहर चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं घने कोहरे की चपेट में आने वाले राज्यों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें...भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में मौसम होगा भयानक, पड़ेगी भीषण ठंड

cold फोटो-सोशल मीडिया

घना कोहरा होने की संभावना

ऐसे में नार्थ राजस्थान, वेस्ट बंगाल (सब हिमालयन) और सिक्किम में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। जबकि उत्तराखंड नॉर्थ वेस्ट मध्य प्रदेश, जम्मू डिवीजन के मैदानी इलाकों के अलावा नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गंगेटिक वेस्ट बंगाल और उड़ीसा में भी 25 जनवरी को घना कोहरा होने की संभावना जताई है।

साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों में 25-26 जनवरी के कड़ाके की ठंड वाला दिन होने की संभावना है। जबकि इन दो दिन गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, नॉर्थ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें...ठंड और कोहरे का कहर जारी: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, भयानक होगा मौसम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story