×

कॉलेजियम ने 5 न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की

उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने पांच न्यायाधीशों को राजस्थान, केरल, मेघालय, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

Anoop Ojha
Published on: 10 April 2019 9:38 AM GMT
कॉलेजियम ने 5 न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की
X

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने पांच न्यायाधीशों को राजस्थान, केरल, मेघालय, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें.....इलाहाबाद उच्च न्यायालय: आचार संहिता में नियुक्त अध्यापक की ज्वाइनिंग पर रोक नहीं

कॉलेजियम ने जिन न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है उनमें दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट, केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के मित्तल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एस ओका शामिल हैं।

यह भी पढ़ें.....नौकरशाहों ने EC की विश्वसनीयता पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखा

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग का हाल ही बंबई उच्च न्यायालय तबादला होने के बाद राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त होने के तथ्य के मद्देनजर न्यायमूर्ति रवीन्द्र भट की नियुक्ति की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें.....चुनाव आयोग ने डीडी से कहा-किसी एक दल को खास तवज्जो देने से बचें

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति रवीन्द्र भट के नाम की सिफारिश करते हुये कहा कि वह इस तथ्य से अवगत है कि इस प्रस्तावित नियुक्ति के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय से तीन मुख्य न्यायाधीश होंगे जिसका राष्ट्रीय राजधानी का उच्च न्यायालय होने की वजह से विशेष स्थान है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से न्यायमूर्ति ए के त्रिपाठी के त्यागपत्र की वजह से हुये रिक्त स्थान पर न्यायमूर्ति मेनन की नियुक्ति की सिफारिश की गयी है।

यह भी पढ़ें.....राफेल डीलः केंद्र सरकार को सुप्रीम झटका, जारी रहेगी सुनवाई

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मेनन को हर तरह से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायाधीश के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिये उपयुक्त पाया और इसी आधार पर उनकी नियुक्ति की सिफारिश की है। इस तरह से अब केरल उच्च न्यायालय से दो मुख्य न्यायाधीश हो जायेंगे।

मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से न्यायमूर्ति एम वाई मीर के सेवानिवृत्त होने की वजह से खाली हुये पद पर न्यायमूर्ति मित्तल की नियुक्ति की सिफारिश की गयी है। इस प्रस्ताव के बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से दो मुख्य न्यायाधीश हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें.....EC ने PM मोदी की बायोपिक के प्रमाणन की स्थिति के बारे में सूचित करने को कहा

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता मे आठ अप्रैल को कॉलेजियम की बैठक हुयी जिसमे न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एन वी रमण शामिल थे।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story