हरियाणाः पानीपत की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, कई झुलसे

हरियाणा के पानीपत शहर की एक कंबल फैक्ट्री में शुक्रवार को भयंकर आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हैं। पानीपत के कुराड़ गांव की एवीएस फैक्ट्री में यह आग शाम के समय लगी है। आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

By
Published on: 25 Nov 2016 3:44 PM GMT
हरियाणाः पानीपत की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, कई झुलसे
X

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर की एक कंबल फैक्ट्री में शुक्रवार को भयंकर आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हैं। पानीपत के कुराड़ गांव की एवीएस फैक्ट्री में यह आग शाम के समय लगी है। आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

निकलने का मौक़ा नहीं मिला मजदूरों को

-आग फैक्ट्री के अगले हिस्से में लगी, जबकि मजदूर पिछले हिस्से में काम कर रहे थे।

-मजदूरों को अगले हिस्से से निकलने का रास्ता नहीं मिला।

-इसके चलते कई मजदूर अंदर फंस गए।

-बुरी तरह झुलसने से 7 मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई।

-जबकि 3 अन्य ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

-फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

-परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर खरे और एसपी राजेश दुग्गल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

Next Story