×

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 133वां दिन, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रहेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी को एक दिन का विराम करने के बाद शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बनिहाल शहर से शुरु हुई है।

Jugul Kishor
Published on: 27 Jan 2023 3:16 AM GMT (Updated on: 27 Jan 2023 3:19 AM GMT)
Bharat Jodo Yatra
X

Bharat Jodo Yatra (photo: social media )

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गयी है। यात्रा 26 जनवरी को एक दिन का विराम करने के बाद शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बनिहाल शहर से 9 बजे से शुरु होगी। भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में लगभग 90 किलोमीटर यात्रा पूरी कर चुकी है। पदयात्रा का आज 133वां दिन है। राहुल गांधी आज शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक पदयात्रा एक दिन के विश्राम के बाद बनिहाल से आगे बढ़ गई है। उन्होने कहा शुक्रवार को वह दूरी तय की जाएगी, जो बुधवार को नहीं कर पाए थे। जयराम रमेश ने कहा कि रामबन और बनिहाल के बीच बारिश, पहाड़ो से पत्थर गिरने और भूस्खलन होने के कारण बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा को रामबन में रोकना पड़ा था। बारिश के बीच भी पदयात्रा रामबन से आगे की ओर जा रही थी, लेकिन बनिहाल में रास्ता बंद होने के कारण यात्रा को चंद्रकोट वापस लाया गया। गणतंत्र दिवस पर एक दिन के विराम के बाद यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना हो गई है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 11 राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को कवर कर चुकी है, इस समय पदयात्रा जम्मू कश्मीर चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में 30 जनवरी की रैली के बाद समाप्त हो जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story