×

BJP को रोकने के मूड में नहीं कांग्रेस, अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आपः संजय सिंह

आप ने ऐलान कर दिया कि दिल्ली समेत कई राज्यों में कांग्रेस और पार्टी के बीच अब कोई गठबंधन नहीं होगा। आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि पार्टी अब दिल्ली और हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Dharmendra kumar
Published on: 17 April 2019 3:29 PM GMT
BJP को रोकने के मूड में नहीं कांग्रेस, अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आपः संजय सिंह
X
किसान आंदोलन: मंदसौर जाएगी AAP की टीम, PM मोदी की 'चुप्पी' पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: सुबह से ही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरे आ रही थीं, लेकिन शाम होते होते आप ने ऐलान कर दिया कि दिल्ली समेत कई राज्यों में कांग्रेस और पार्टी के बीच अब कोई गठबंधन नहीं होगा। आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि पार्टी अब दिल्ली और हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें...फ्लाइंग स्क्वायड का होटल पर छापा ग्राहकों को दिए जाने वाले बिल पर “नमो अगेन 2019”

संजय सिंह ने गठबंधन नहीं होने का ठीकरा कांग्रेस पार्टी पर फोड़ते हुए कहा, 'बीजेपी को रोकने के लिए हम गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस मूड में नहीं है। सारे प्रयास के बावजूद कोई बात नहीं बनी।' सिंह ने आगे कहा, 'हम दिल्ली में 4-3 फॉर्म्यूले के लिए राजी हो गए थे, लेकिन कांग्रेस समझौते के मूड में नहीं है। हरियाणा में भी हमने 6-3-1 का फॉर्म्यूला दिया था। गुलाम नबी आजाद और भूपिंदर हुड्डा के बयान से साफ है कि वो गठबंधन नहीं चाहते हैं।'

यह भी पढ़ें...अखिलेश यादव बोले- पहले चाय वाले और अब चौकीदार बन कर आए है, UP की जनता इनसे छीनेगी चौकी

संजय सिंह ने कांग्रेस पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने गठबंधन नहीं होने को दुखद करार दिया है। बता दें कि कांग्रेस और आप के बीच पिछले कुछ महीनों से लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन पर बातचीत चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की लोकसभा सीटों पर गठबंधन की कोशिश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी की जाति पर उठा बवाल तथ्यों को झुठलाने की कोशिश

गठबंधन के लिए जारी खींचतान के बीच सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया था। वहीं, जवाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट के जरिए गठबंधन के लिए गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए राहुल पर निशाना साधा था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story