×

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से लेकर 146 सांसदों का निलंबन तक को साधने की तैयारी, खरगे ने संभाली कमान

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने न्याय यात्रा के जागरण में 'मणिपुर' से लेकर संसद में 146 सांसदों का निलंबन सभी को शामिल किया है। खरगे ने भाजपा को घेरने के लिए इस तरह से न्याय यात्रा का खाका खींचा है कि उसमें देश का कोई वर्ग, समूह या मुद्दा अछूता न रह जाए।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 6 Jan 2024 6:18 PM GMT
Congresss Bharat Jodo Nyay Yatra prepared to take action against BJP from Manipur to suspension of 146 MPs
X

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भाजपा के खिलाफ मणिपुर से लेकर 146 सांसदों का निलंबन तक को साधने की तैयारी: Photo- Social Media

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शुरु हो रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का खाका और मकसद, देश के सामने पेश कर दिया है। खरगे ने मोर्चा संभालते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की इस यात्रा के मूल में कुछ ही नहीं, बल्कि कई मुद्दे शामिल होंगे। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना आदि से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठनों से बात कर उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने न्याय यात्रा के जागरण में 'मणिपुर' से लेकर संसद में 146 सांसदों का निलंबन सभी को शामिल किया है। खरगे ने भाजपा को घेरने के लिए इस तरह से न्याय यात्रा का खाका खींचा है कि उसमें देश का कोई वर्ग, समूह या मुद्दा अछूता न रह जाए।

जनता से जुड़े मुद्दों पर होगी बात

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने शनिवार को कहा, कांग्रेस की यह यात्रा देशवासियों को न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। 'न्याय का हक मिलने तक' नारे के साथ खरगे ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लोगो की लॉन्चिंग पर आयोजित पत्रकार वार्ता में खरगे ने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ देश के बुनियादी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों को लेकर निकाली जाएगी। इसके माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण किया जाएगा। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मंच, एनजीओ, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को अपने साथ जोड़ेगा।

मित्र दल व सिविल सोसाइटी को किया आमंत्रित

यह यात्रा केवल अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को सुनने का भी मंच है। कांग्रेस ने इस यात्रा से जुड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं, विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के मित्र दलों और सिविल सोसाइटी को आमंत्रित किया है। यात्रा के दौरान उन सभी लोगों से भेंट होगी और विचार-विमर्श किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित चार स्तंभों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व को पुनः मजबूत करना भी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती रही, मगर पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए। प्रधानमंत्री हर जगह जाकर नए-नए कपड़े पहनकर फोटो खिंचवाते हैं और बोलते हैं, मगर पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए।

अपनी बात जनता से कह सकेगी

यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते दिनों संसद में हुई कार्यवाही को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएगी कि इस यात्रा के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने का प्रयास किया तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। यही कारण है कि कांग्रेस ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ के माध्यम से जनता के बीच जा रही है। इसके जरिए कांग्रेस अपनी बात जनता से कह सकेगी। समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकेगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा सरकार खुलेआम ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने-धमकाने का काम कर रही है। यह लोग जब विपक्ष के नेताओं को पकड़ते हैं, तो उनके ऊपर कोई भी केस थोप देते हैं। जैसे ही वह नेता भाजपा में शामिल होता है, उसकी छवि साफ हो जाती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नए आपराधिक कानूनों, श्रम कानूनों को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला किया और कहा कि ये तानाशाही के संकेत हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story