×

Bharat Jodo Nyaya Yatra: आखिर मान गई मणिपुर सरकार, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दी सशर्त अनुमति

Bharat Jodo Nyaya Yatra: 14 जनवरी को पूर्वी इंफाल जिले के प्रसिद्ध मैदान हफ्ता कांगजेइबुंग से यात्रा की शुरूआत होने वाली है। जहां सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यात्रा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 10 Jan 2024 2:16 PM IST (Updated on: 10 Jan 2024 2:53 PM IST)
Bharat Jodo Nyaya Yatra
X

Bharat Jodo Nyaya Yatra (Photo: Social Media)

Bharat Jodo Nyaya Yatra: कांग्रेस को मणिपुर की राजधानी इंफाल से 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने की इजाजत मिल गई है। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कांग्रेस पार्टी को इस यात्रा के लिए सशर्त अनुमित दी है। इससे पहले खबर आई थी कि मणिपुर सरकार ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है। ‘भारत जोड़ो न्याया यात्रा’ 14 जनवरी को पूर्वी इंफाल जिले के प्रसिद्ध मैदान हफ्ता कांगजेइबुंग से होने वाली है।

दरअसल, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्रन के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अयोजन स्थल की अनुमति के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुचा था। सीएम एन बिरेन सिंह ने आयोजन के लिए हफ्ता कांगजेइबुंग मैदान देने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री के इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे लोगों के राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन करार दिया था।

अब जब अनुमति मिल गई है तो मणिपुर कांग्रेस 14 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्रन ने सरकार द्वारा अनुमति न दिने जाने पर कहा था कि इसके लिए निजी वैकल्पिक स्थान खोजा जाएगा और फिर वहां से यात्रा की शुरूआत होगी।

सोमवार को आए थे केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने इंफाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम इस यात्रा की शुरूआत मणिपुर का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कर रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बीते आठ महीनों से अशांत मणिपुर के लोगों के घावों को भरना और नफरत के खिलाफ प्रेम का संदेश फैलाना है।

वेणुगोपाल ने कहा कि मणिपुर के लोग न्याय के हकदार हैं। देश के बाकी हिस्से के लोग मणिपुर की स्थिति को देखकर दुखी हैं। मणिपुर के लोगों को न्याय की जरूरत है। वहीं, मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने साफ कर दिया था कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। सब चीजों को ध्यान में रखकर ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी।

क्या है यात्रा का पूरा शेड्यूल ?

14 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे मणिपुर की राजधानी इंफाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी की अगुवाई में निकलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा राज्य के हिंसाग्रस्त चार जिलों स गुजरेगी। फिर नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश और असम के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। 6713 किमी लंबी इस यात्रा का समापन 20 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होगा। इस दौरान यह यात्रा 15 राज्यों से गुजरेगी। यह यात्रा इन राज्यों की 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story