Bharat Jodo Yatra Live Updates: नफरत और बंटवारे की राजनीति में पिता को खोया, देश को नहीं खोऊंगा, राहुल गांधी का ट्वीट

Bharat Jodo Yatra Live Updates: राहुल गांधी शुरू कर रहे हैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह पदयात्रा। 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 Sep 2022 4:02 AM GMT (Updated on: 7 Sep 2022 4:05 AM GMT)
Bharat Jodo Yatra
X

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra (photo: social media )

Bharat Jodo Yatra Live Updates: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) का आज सात सितंबर को आगाज हो गया।(Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) राहुल गांधी शुरू कर रहे हैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह पदयात्रा। 3500 किलोमीटर लंबी ये पदयात्रा 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसी होटल में नहीं रुकेंगे। कहीं विश्राम नहीं करेंगे। यह यात्रा 150 दिन की होगी। राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले अपने पिता राजीव गांधी के शहीद स्मारक गए। पुष्पांजलि अर्पित की और पौधरोपण किया। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा। उन्होंने कहा प्यार नफरत को जीत लेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर मात देंगे।

Live Updates

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story