×

Lok Sabha Elections 2024: Amethi और Raebareli सीट पर कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, इन्हें मिल सकता है टिकट

Lok Sabha Election News: अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर असमंजस की स्थिति लगातार बनी हुई है। दोनों सीट पर कांग्रेस आलाकमान अभी अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा है।

Abhishek Mishra
Published on: 22 March 2024 10:28 AM GMT
सुप्रिया श्रीनेत।
X

सुप्रिया श्रीनेत। (Pic: Social Media)

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर असमंजस की स्थिति लगातार बनी हुई है। दोनों सीट पर कांग्रेस आलाकमान अभी अंतिम निर्णय नहीं ले पा रहा है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यहां चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं को टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अमेठी में कई नामों पर हो रही चर्चा

कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर जल्द ही मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस ने फिर से अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव दिया है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की मानें तो अमेठी से कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत मैदान में उतर सकती हैं। अमेठी कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह का भी नाम टिकट की रेस में शामिल है। कांग्रेस नेता और जगदीशपुर विधानसभा से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विजय पासी भी टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। स्मृति ईरानी के सामने सुप्रिया श्रीनेत सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।

रायबरेली से मैदान में उतर सकती हैं कांग्रेस प्रवक्ता

पिछले लोकसभा चुनावों में रायबरेली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद चुनी गई थी। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर निर्णय आने का इंतजार हो रहा है। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी टिकट दे सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्वामी प्रसाद मौर्य भी क्षेत्र से प्रत्याशी हो सकते हैं। अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में मतदान होंगे। मतदाता 20 मई को मताधिकार का प्रयोग कर नया सांसद चुनेंगे।


दोनों सीट पर चल रहा 'मोना' का नाम

कांग्रेस विधायक दल की नेता और रामपुर खास विधानसभा की विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' का नाम दोनों सीटों के लिए चल रहा है। जानकारी के अनुसार पार्टी उन्हें अमेठी या रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। विधानसभा के बाद पार्टी उन्हें अब लोकसभा में भेजने की तैयारी में है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story