×

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए कांग्रेस ने की उचित स्थान की मांग, खड़गे ने केंद्र से की बात

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री निधन के बाद कांग्रेस के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कद के अनुसार उन्हें अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए एक उचित स्थान मिलना चाहिए।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Dec 2024 6:57 PM IST (Updated on: 27 Dec 2024 7:23 PM IST)
Congress CWC Meeting
X

Congress CWC Meeting (Photo: Social Media)

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री निधन के बाद कांग्रेस के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कद के अनुसार उन्हें अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए एक उचित स्थान मिलना चाहिए। इस मामले को लेकर उनका परिवार सरकार से बातचीत कर रहा है। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और डॉ. मनमोहन सिंह का परिवार इस संबंध में केंद्र सरकार से चर्चा कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

कल होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, शनिवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच दिल्ली के शक्ति स्थल के पास किया जाएगा। उनकी बेटी आज रात देर से अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगी। डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है, जिसे कल रात एम्स से यहां लाया गया था।

राजकीय प्रोटाकॉल का किया जायेगा पालन

भारत में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान विशेष राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, ताकि उनके देश के प्रति योगदान और उनके पद की गरिमा का सम्मान किया जा सके। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को भारत के राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे में लपेटा जाता है। साथ ही, अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है, जो सर्वोच्च राजकीय सम्मान का प्रतीक मानी जाती है।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story