×

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 61 कैंडिडेट्स की फर्स्ट लिस्ट, पटियाला से लड़ेंगे अमरिंदर

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 61 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला को टिकट दिया गया है।

tiwarishalini
Published on: 15 Dec 2016 4:10 PM GMT
पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 61 कैंडिडेट्स की फर्स्ट लिस्ट, पटियाला से लड़ेंगे अमरिंदर
X

punjab

चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 61 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला (शहर) से टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 25 साल के अंगद सैनी को भी टिकट दिया गया है।

बता दें कि इस लिस्ट को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी की बुधवार को हुई मीटिंग में फाइनल किया गया था। कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी की अप्रूवल के बाद यह लिस्ट जारी हुई है। गौरतलब है कि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपने प्रत्‍याशियों लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन अभी बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की कोई लिस्ट जारी नहीं की।



कांग्रेस ने 31 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा है जबकि परनीत कौर समेत केवल तीन को सूची में शामिल नहीं किया गया है। परनीत कौर ने पटियाला शहरी विधानसभा सीट से अपने पति अमरिंदर सिंह के लिए रास्ता साफ किया।

कांग्रेस ने मजबूत विश्वसनीयता और जीतने की उम्मीद के आधार पर सात नए चेहरों को शामिल किया है। लिस्ट में पांच युवा नेता, छह महिलाएं, आठ पूर्व एमएलए और एक पूर्व एमपी शामिल हैं।



कैप्टन अमरिंदर ने क्या कहा ?

-कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि कई लोग टिकट चाहते थे।

-जिनका नाम लिस्ट में नहीं है, उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एडजस्ट किया जाएगा।

-सभी वर्कर्स को मिलकर काम करना चाहिए।

अगली स्लाइड्स में देखिए इस लिस्ट में शामिल 61 कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

यह हैं कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

1.. दीनानगर- अरुणा चैधरी

2. कादियान- फतेहगंज सिंह बाजवा

3. बाटला- अश्विनी शेखरी

4. श्री हरगोविंदपुर- बलविंदर सिंह लड्डी

5. फतेहगढ़ चुरियां- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा

6. डेरा बाबा नानक- सुखजिंदर सिंह रांधवा

7. राजा सांसी- सुखजिंदर सिंह सरकरियां

8. मजीठा- सुखजिंदर राज सिंह लल्लीमजीठा

9. जंदियाला- सुखविंदर सिंह डेनी

10. अमृतसर वेस्ट- राजकुमार वरका

11. अमृतसर वेस्ट- ओ पी सोनी

12. अटारी- तरसेम सिंह डीसी

13. तरनतारन- धरमवीर अग्निहोत्री

14. पट्टी- हरमिंदर सिंह गिल

15. खदूर साहिब- रमनजीत सिंह सिक्की

16. कपूरथला- राना गुरजीत सिंह

17. सुल्तानपुर लोधी- नवतेज सिंह चीमा

18. जालंधर सेंट्रल- राजिंदर बेरी

19. मुकेरियां- रजनीश कुमार

20. उरमूर- संगत सिंह गिलजियां

21. होशियारपुर- सुंदर शाम अरोड़ा

22. छब्बेवाल: डाॅ राजकुमार

23. नवां शहर: अंगद सैनी

24. आनंदपुर साहिब- राना कंवरपाल सिंह

25. चमकौर साहिब- चरणजीत सिंह चैनी

26. एसएएस नगर- बलबीर सिंह सिद्धू

27. बस्सी पठाना- गुरप्रीत सिंह जीपी

28. फतेहगढ़ साहिब- कुलजीत सिंह नागरा

29. टमलोह- रनदीप सिंह नाभा

30. खन्ना- गुरकीरत सिंह कोटली

list-punjab-election

31. लुधियाना सेंट्रल- सुरिंदर कुमार दवार

32. लुधियाना वेस्ट- भारत भूषण आशू

33. गिल- कुलदीप सिंह वैद

34. पायल- लखवीर सिंह लक्खा

35. रायकोट- अमर सिंह

36. बाघा पुराना- दर्शन सिंह बरार

37. धरमकोट- सुखजीत सिंह काका लागड़

38. जीरा- कुलबीर सिंह जीरा

39. फिरोजपुर सिटी- परमिंदर सिंह पिंकी

40. फिरोजपुर ग्रामीण- सत्कार कौर

41. गुरु हरसहाय- राना गुरमीत सिंह सोढ़ी

42. अबोहर- सुनील कुमार जाखड़

43. फरीदकोट- कुशालदीप सिंह ढिल्लों

44. रामपुरा पहुल- गुरप्रीत सिंह कंगर

45. भटिंडा शहर- मनप्रीत सिंह बादल

46. तलवंडी साबो- कुशबज सिंह जताना

47. सरदूलगढ़- अजीतंदर सिंह मोफर

48. बुढलाडा- रंजीत कौर भट्टी

49. लेहरा- राजिंदर कौर भट्टल

50. डिरबा- अजैब सिंह रठौल

51. बरनाला- केवल सिंह ढिल्लो

52. मेहाकालान- हरचंद कौर

53. मेलारकोटला- रजिया सुल्ताना

54. धूरी- दलवीर सिंह गोल्डी

55. संगरुर- विजय इंदर सिंगला

56. नाभा- साधू सिंह धरमसोट

57. पटियाला ग्रामीण- ब्रह्म मोहिंदर

58. राजपुरा- हरदीयाल सिंह कंबोज

59. घनौर- मदनलाल जलालपुर

60. पटियाला- केप्टन अमरिंदर सिंह

61. सुथरना- निर्मल सिंह

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story