×

'महिला विरोधी' वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

केरल महिला आयोग (केडब्ल्यूसी) के निर्देश पर अपने फेसबुक पेज पर ‘महिला विरोधी’ एक वीडियो साझा करने वाले कन्नूर से कांग्रेस प्रत्याशी के सुधाकरण के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। महिला आयोग ने मीडिया खबरों के आधार पर सुधाकरण के खिलाफ मामले का स्वत: संज्ञान लिया।

Dharmendra kumar
Published on: 17 April 2019 3:41 PM GMT
महिला विरोधी वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज
X

तिरुवनंतपुरम: केरल महिला आयोग (केडब्ल्यूसी) के निर्देश पर अपने फेसबुक पेज पर ‘महिला विरोधी’ एक वीडियो साझा करने वाले कन्नूर से कांग्रेस प्रत्याशी के सुधाकरण के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। महिला आयोग ने मीडिया खबरों के आधार पर सुधाकरण के खिलाफ मामले का स्वत: संज्ञान लिया।

आयोग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि अध्यक्ष एम सी जोसेफिन के निर्देश पर एक मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर सुधाकरण द्वारा साझा किये गए वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति यह कहते हुये नजर आ रहे हैं कि एक महिला को वहां (अप्रत्यक्ष रूप से संसद की ओर इशारा करते हुये) भेजना एक भूल थी क्योंकि वह काम कराने में अक्षम थी। वह शिक्षिका है।

यह भी पढ़ें...प्रज्ञा ने दिग्विजय पर साधा निशाना, कहा- भगवा को सम्मान दिला कर रहूंगी

सुधाकरण ने एक चेतावनी के साथ वीडियो साझा किया है जिसमें कहा गया है कि यह किसी मृत या जीवित व्यक्ति या ‘‘जिन्होंने संसद में भाषण दिये हैं उनकी ओर इराशा नहीं करता है।’’कन्नूर जिले में कांग्रेस और माकपा नेताओं के बीच मुकाबला है।

यह भी पढ़ें...UP में इनके सहारे राजनीतिक दल, जानिए NDA, UPA और महागठबंधन प्रत्याशियों के नाम

श्रीमति टीचर के रूप में जानी जाने वाली माकपा प्रत्याशी पी के श्रीमति ने पिछली बार सुधाकरण को करीब 6,500 मतों से शिकस्त देकर यह सीट जीती थी। इससे पहले, सुधाकरण मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को निशाना बनाते हुये अपनी महिला विरोधी टिप्पणियों को लेकर विवाद में आ गये थे।

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story