TRENDING TAGS :
Himani Murder Case: हिमानी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बताएगी खून के पीछे की कहानी
HImani Murder Case:
Himani Murder Case: कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल केस में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने केस से जुड़े पहले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आज इस केस में बड़ा खुलासा कर सकती है। मालूम हो कि हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड के पास 1 मार्च की सुबह एक नीले रंग का लावारिस सूटकेस रखा हुआ था। जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोला, जिसमें एक युवती का शव पाया गया। यह शव किसी और का नहीं, बल्कि कांग्रेस की नेत्री हिमानी नरवाल का था।
हिमानी कांग्रेस से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जुड़ी थी। इनकी फोचो राहुल गांधी के साथ आई थी। हिमानी कांग्रेस के हर छोटे बड़े काम में रहती। हिमानी की मां ने बताया कि उनको शक है कि पार्टी के ही किसी कार्यकर्ता ने ईष्या के चलते खून कर दी। वहीं, उन्होंने बताया कि कई लोगों से रंजिश भी चलती है। पुलिस हत्या के बाद से ही लगातार जांच पड़ताल में जुटी है। पहले आरोपी से पूछताछ कर केस से जुड़ी बातों की जड़ तक पहुंचने को कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने पांच टीम बनाई हैं। जांच के तहत हिमानी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। इसके साथ ही साइबर टीम उनके सोशल मीडिया अकाउंट की गहन पड़ताल कर रही है।
एसआईटी का गठन
हरियाणा के रोहतक में हिमानी नरवाल हत्या मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। DSP रजनीश कुमार ने इसकी जानकारी दी। SIT में DSP रजनीश, SHO सांपला और चौकी इंचार्ज SI नरेंद्र शामिल हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।